
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर बोले लालू यादव, यह डबल इंजन की सरकार का ‘विशेष पैकेज’
ABP News
बिहार के सीतामढ़ी में बीते मंगलवार को राज्य भर में सबसे ज्यादा दाम 101.93 रुपये पर पेट्रोल बिकी. बिहार की राजधानी पटना की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से महज 45 पैसे कम है.
पटनाः लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल की कीमतों की वजह से आम से खास वर्ग तक के लोग परेशान हैं. सिर्फ जून में 13 बार कीमतों में बढ़ोतरी हो चुकी है. इसको लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर राज्य सरकार पर तंज कसा है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर गुरुवार को किए गए ट्वीट में लालू यादव ने लिखा कि बिहार को डबल इंजन की सरकार द्वारा दिया गया विशेष पैकेज है. इसके पहले बुधवार को नेता प्रतिपक्ष और तेजस्वी यादव ने भी पटना एयरपोर्ट पर डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर बयान दिया था. तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें तो किसी चीज की जानकारी नहीं रहती. उन्हें यह भी पता नहीं होगा कि बिहार के कई जिलों में पेट्रोल की कीमत सौ रुपये से अधिक हो गई है.More Related News













