
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर नीति आयोग के VC बोले, ‘महंगाई पर काबू पाना सरकार की जिम्मेदारी’
AajTak
देश में पेट्रोल और डीजल के भाव अपने चरम पर हैं. ऊपर से महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है. इस पर नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार का कहना है कि सरकार को ‘कुछ करना’ चाहिए.
देश के 135 जिलों में पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर जा चुका है. ऊपर से कोरोना महामारी के बीच बढ़ती महंगाई ने लोगों का बजट हिलाकर रख दिया है. इस बारे में नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार का कहना है कि ‘सरकार को कुछ करने की जरूरत है.’ ‘संतुलन भी बनाना होगा’ एएनआई की खबर के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर राजीव कुमार ने कहा, ‘इसके लिए केन्द्र सरकार को कुछ करना चाहिए. लेकिन हमें संतुलन (महंगाई और अर्थव्यवस्था के बीच) की भी जरूरत है.’ उन्होंने कहा, ‘महंगाई पर नियंत्रण सरकार की जिम्मेदारी है. और मुझे उम्मीद है कि जिनके ऊपर ये जिम्मेदारी है, वह संतुलन बनाते हुए इसे पूरा करेंगे.’
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










