
पेचकस से किए थे 51 वार, गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या, ... अब कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
AajTak
छत्तीसगढ़ के कोरबा में नील कुसुम हत्याकांड में आरोपी शहबाज खान को कोर्ट ने बलात्कार और हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन सश्रम कारावास और 75 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुना. शहबाज ने प्रेमिका पर शक में उसके साथ दुष्कर्म कर पेचकस से 51 वार कर उसकी हत्या कर दी थी.
छत्तीसगढ़ में कोरबा के नील कुसुम हत्याकांड में दोषी को आजीवन कारावास और अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया है. इस केस में दोषी ने अपनी प्रेमिका पर किसी दूसरे से बात करने के शक के चलते सूने घर में उसके साथ बलात्कार करते हुए धारदार पेचकस से 51 बार गोद कर नृशंस हत्या कर दी थी.
आजीवन सश्रम कारावास और जुर्माना कोर्ट ने मुख्य आरोपी शहबाज खान उर्फ बाबू पिता स्व. अब्दुल रज्जाक खान को बलात्संग एवं हत्या में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376, 302 एवं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(2) (W) के अंतर्गत दण्डनीय अपराध में दोषसिद्ध पाया. शहबाज खान को आजीवन सश्रम कारावास एवं तीनों धाराओं में 25-25 हजार कुल 75 हजार रूपये के जुर्माना की सजा से दण्डित किया है. अर्थदण्ड की राशि का भुगतान न करने पर 6-6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगताया जाएगा. अन्य आरोपी 24 साल का तबरेज खान उर्फ छोटू सरगुजा को मेमोरंडम कथन के अतिरिक्त अन्य कोई साक्ष्य अभिलेख नहीं होने से उसके विरूद्ध लगाये गये आरोपों से दोषमुक्त किया गया है.
क्या था मामला?
मामला थाना कोतवाली अंतर्गत पम्पहाउस कालोनी का है और घटना 24 दिसम्बर 2022 की है. विशेष लोक अभियोजक रमेश सिंह यादव ने बताया कि पम्प हाउस निवासी प्रार्थी जेमको कम्पनी टीपी नगर में हाउस कीपर का तथा उसकी पत्नी डीएव्ही स्कूल मुड़ापार में आया का काम करती थी. उसके एक पुत्र-एक पुत्री में, पुत्री नील कुसुम ने कक्षा बारहवीं पास की थी और घर में रहकर मेडिकल प्रवेश की तैयारी कर रही थी. लड़की मदनपुर (करतला) के हायर सेकेण्डरी स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ाई की थी तथा सृष्टि बाबा बस से प्रतिदिन आना-जाना करती थी. इसी दौरान बस के कण्डक्टर शहबाज खान निवासी भड़िया बगीचा जिला जशपुर से लड़की की जान-पहचान हो गई थी. वे आपस में मोबाइल से बातचीत करते थे.
एक माह पहले मर्डर की धमकी
घटना से 01 माह पूर्व प्रार्थी को उसकी पत्नी ने बताया था कि शहबाज खान उसकी लड़की को किसी अन्य लड़के आशिष केरकेट्टा बात करने के शक में अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर गाली-गलौच, झगड़ा विवाद करता है तथा दोनों का मर्डर करने की धमकी देता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










