
पूर्व IPS अधिकारी संजीव भट्ट की याचिका पर SC ने गुजरात सरकार को जारी किया नोटिस
AajTak
संजीव भट्ट ने गुजरात हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है, जिसमें जामनगर न्यायालय द्वारा दी गई दोषसिद्धि और आजीवन कारावास की सजा के खिलाफ उनकी चुनौती को खारिज कर दिया गया था.
गुजरात (Gujarat) के पूर्व पुलिस अधिकारी संजीव भट्ट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मंगलवार को नोटिस जारी किया. इस याचिका में उन्होंने 1990 में हिरासत में हुई मौत के मामले में अपनी दोषसिद्धि और आजीवन कारावास को चुनौती दी है. जस्टिस विक्रम नाथ और पी बी वराले की बेंच ने नोटिस जारी किया और मामले को कोर्ट के समक्ष लंबित अन्य याचिकाओं के साथ जोड़ दिया.
संजीव भट्ट ने गुजरात हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है, जिसमें जामनगर न्यायालय द्वारा दी गई दोषसिद्धि और आजीवन कारावास की सजा के खिलाफ उनकी चुनौती को खारिज कर दिया गया था.
संजीव भट्ट को क्यों हुई है सजा?
यह मामला नवंबर 1990 में प्रभुदास माधवजी वैष्णानी नामक व्यक्ति की मौत से जुड़ा है. कथित तौर पर उसकी मौत हिरासत में यातना की वजह से हुई थी. संजीव भट्ट जामनगर के सहायक पुलिस अधीक्षक थे, जिन्होंने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन के दौरान दंगा करने के आरोप में वैष्णानी सहित लगभग 133 लोगों को हिरासत में लिया था.
यह भी पढ़ें: मार्कंडेय काटजू ने SC के जजों को लिखा पत्र, संजीव भट्ट, उमर खालिद सहित इन्हें रिहा करने की मांग
जामनगर कोर्ट ने 2019 में भट्ट और एक कॉन्सटेबल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, जिसे चुनौती देने वाली अपील को जनवरी 2024 में हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था. संजीव भट्ट को 5 सितंबर, 2018 को एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था, जहां उन पर एक व्यक्ति को ड्रग रखने के लिए झूठा फंसाने का आरोप है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








