
पूर्व सांसद आजम खान को बड़ी राहत, डकैती मामले में कोर्ट से बरी, जानें क्या था मामला
AajTak
रामपुर के गंज थाना क्षेत्र के डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के आरोप में 12 मुकदमे 2019 में दर्ज हुए थे। इन केसों में आजम खान, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, ठेकेदार बरकत अली, रिटायर्ड सीओ आले हसन, फिरोज खां, रानू खां, धर्मेंद्र चौहान, फसाहत अली खां शानू को आरोपी बनाया गया था. इनके खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व डकैती और आपराधिक षड्यंत्र रचने की धाराओं में केस दर्ज किया गया था.
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद आजम खान समेत 7 लोगों को 2019 के डकैती मामले में बड़ी राहत मिली है. एमपी-एमएलए कोर्ट ने डूंगरपुर बस्ती के एक घर में घुसकर डकैती मामले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. इस मामले में कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई पूरी हो गई थी. हालांकि कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे आज बुधवार को सुनाया गया है.
दरअसल, रामपुर के गंज थाना क्षेत्र के डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के आरोप में 12 मुकदमे 2019 में दर्ज हुए थे। इन केसों में आजम खान, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, ठेकेदार बरकत अली, रिटायर्ड सीओ आले हसन, फिरोज खां, रानू खां, धर्मेंद्र चौहान, फसाहत अली खां शानू को आरोपी बनाया गया था. इनके खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व डकैती और आपराधिक षड्यंत्र रचने की धाराओं में केस दर्ज किया गया था.
क्या है डूंगरपुर प्रकरण
बता दें कि सपा सरकार के दौरान में डूंगरपुर में आसरा आवास बनाए गए थे. यहां पहले से कुछ लोगों के मकान बने हुए थे, जिन्हें सरकारी जमीन पर बताकर 3 फरवरी 2016 की सुबह तोड़ा दिया गया था. बीजेपी की सरकार बनने पर इन लोगों ने 25 जुलाई 2019 में गंज कोतवाली में मुकदमे दर्ज कराए थे. 12 लोगों ने अलग-अलग केस दर्ज कराए थे. शिकायत दी गई कि सपा सरकार में आजम खान के इशारे पर ही पुलिस और सपाइयों ने बस्ती में आसरा आवास बनाने के लिए उनके घरों को जबरन खाली कराया था. इस दौरान उनके साथ मारपीट और लूटपाट की गई. मकानों पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त किया गया.
एक समय पर आजम की बोलती थी तूती
आजम खान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. मुलायम सिंह यादव के जमाने में उनकी तूती बोलती थी. यूपी में जब भी सपा सरकार बनी, उनका रुतबा मुख्यमंत्री से कम नहीं रहा. रामपुर से लखनऊ तक उनका जलवा था. वो कई बार विधायक, राज्यसभा सांसद, लोकसभा सांसद, कैबिनेट मंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तक रहे हैं. लेकिन साल 2017 में सत्ता में योगी आदित्यनाथ के आने के बाद से उनके बुरे दिनों की शुरुआत हो गई. 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उनके द्वारा दिया गया एक बयान उनके गले की फांस बन गया, जिसमें उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर अभद्र टिप्पणी की थी.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








