
पूर्व मंत्री और AIADMK नेता विजयभास्कर गिरफ्तार, जानें- क्या है मामला
AajTak
एम आर विजयभास्कर को करूर जिला सत्र न्यायालय से तब झटका लगा था जब न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत खारिज कर दी थी. अब केरल से सीबी-सीआईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.
सिस्टम की सख्ती और जांच एजेंसियों की पैनी निगाह की वजह से एक के बाद एक नेताओं के घपले-घोटाले सामने आ रहे हैं. इस दौरान न सिर्फ उनके कारनामों का भंडा फूट रहा है बल्कि उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भी भेजा जा रहा है. इसी क्रम में अब गाज तमिलनाडु के पूर्व मंत्री एम आर विजयभास्कर पर गिरी है.
उनको जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें त्रिस्सूर से अरेस्ट किया गया. एम आर विजयभास्कर को तमिलनाडु की क्राइम-ब्रांच क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CBCID) के द्वारा गिरफ्तार किया गया.
अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा
एम आर विजयभास्कर पर आरोप है कि उन्होंने कुछ लोगों के साथ मिलकर फर्जी कागज बना कर करोड़ों की जमीन पर कब्जा कर रखा था. इस मामले की जांच कथित रूप से की गई एक शिकायत के बाद शुरू हुई. जिसकी भनक लगते ही एम आर विजयभास्कर केरल भाग गए थे. इससे पहले एम आर विजयभास्कर को करूर जिला सत्र न्यायालय से तब झटका लगा था जब न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत खारिज कर दी थी.
तमिलनाडु सरकार में रहे थे मंत्री
AIADMK नेता तमिलनाडु की पलनीस्वामी सरकार में परिवहन मंत्री थे. इस धोखाधड़ी के मामले में एम आर विजयभास्कर के साथ उनके साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है. विजयभास्कर के साथियों को विलागनूर (Vilanganur) ने गिरफ्तार किया गया, जहां वे किराए के मकान में रहते थे. वहां से गिरफ्तार करने के बाद पीची (Peechi, Thrissur District, Kerala) पुलिस स्टेशन ले जाया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










