
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को राहत, जानें-किस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई सजा पर रोक
AajTak
दिलीप रे को 6 अक्टूबर 2020 को इस मामले में सजा सुनाई गई थी. उन्होंने हाईकोर्ट में अपील दायर कर सजा पर रोक लगाने की मांग की थी, ताकि वो चुनाव लड़ सकें. अब हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद उनके चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है. दिलीप रे ओडिशा विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं.
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोयला घोटाला में दोषी करार दिलीप रे की सजा पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. इस मामले में दिलीप रे को तीन साल की सजा सुनाई गई थी.
कोयला घोटाले मामले में दिलीप रे को 6 अक्टूबर 2020 को सजा सुनाई गई थी. उन्होंने हाईकोर्ट में अपील दायर कर सजा पर रोक लगाने की मांग की थी, ताकि वो चुनाव लड़ सकें. अब हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद उनके चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है. दिलीप रे ओडिशा विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं.
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि अगर उनकी सजा पर रोक नहीं लगाई गई, तो इसके नतीजों को बदला नहीं जा सकेगा, अगर बाद में उन्हें बरी कर दिया गया. अदालत ने कहा कि रे का राजनीतिक करियर लंबा रहा है. वो कई बार केंद्रीय मंत्री के साथ-साथ ओडिशा सरकार में भी मंत्री रहे हैं. इसके अलावा, उनकी उम्र 71 साल है और वो विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं.
हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसा नहीं है कि उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ने की इच्छा जताकर अपनी सजा पर रोक लगाने की अपील की है. उनका राजनीतिक करियर 35 साल से ज्यादा का है. उनकी उम्र 71 साल है और इस साल चुनाव होने हैं. इस मामले में कई अपील और क्रॉस-अपील दायर की गई हैं, जिनकी सुनवाई में समय लगेगा.
कोर्ट ने कहा कि अगर उनकी अपील मंजूर नहीं की जाती है तो वो चुनाव लड़ने का मौका गंवा देंगे. हालांकि, अदालत ने ये भी साफ किया कि ये फैसला बरी करने जैसा नहीं है, बल्कि खास परिस्थितियों को देखते हुए कन्विक्शन पर रोक लगाने जैसा है, जिसमें आरोपी का लंबा राजनीतिक करियर और उनकी उम्र भी शामिल है. क्योंकि हर मामले का फैसला उसकी विशिष्ट परिस्थितियों के आधार पर किया जाना चाहिए.
क्या है मामला?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










