
पूर्वोत्तर के कोरोना आंकड़े बढ़ा रहे सरकार की टेंशन, 48 जिलों में हाई पॉजिटिविटी रेट
AajTak
अरुणाचल प्रदेश के 19 जिलों से आ रहे आंकड़े सरकार की चिंता बढ़ा रहे हैं. यहां पर संक्रमण दर 10 फीसदी है. इसका मतलब यह है कि अगर यहां 100 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाता है तो इसमें से 10 व्यक्ति पॉजिटिव निकलते हैं.
देश में कोरोना के केस (Corona cases) कम तो हो रहे हैं लेकिन कुछ पॉकेट्स ऐसे हैं जहां आज भी पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है. भारत के 77 हाई पॉजिटिविटी जिलों में से 62 प्रतिशत से ज्यादा पूर्वोत्तर में है. यानी कि 77 हाई पॉजिटिविटी जिलों में से 48 जिले पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में है. इन आंकड़ों का हासिल यही है कि कोरोना वायरस पूर्वोत्तर में खत्म नहीं हुआ है बल्कि वहां इसका संक्रमण बढ़ रहा है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










