
पूर्वोत्तर के कई राज्यों में कोरोना के केस बढ़े, UP-महाराष्ट्र में घटे: स्वास्थ्य मंत्रालय
AajTak
कोरोना संकट के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में एक्टिव केस 12.1% हैं और कोविड से रिकवरी 86.7% हो गई है. देश के 8 राज्यों में 1 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं, 9 राज्यों में 50,000 से लाख लाख एक्टिव केस हैं. वहीं 19 राज्यों में 50,000 से कम एक्टिव केस हैं.
कोरोना संकट के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में एक्टिव केस 12.1% हैं और कोविड से रिकवरी 86.7% हो गई है. देश के 8 राज्यों में 1 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं, 9 राज्यों में 50,000 से एक लाख एक्टिव केस हैं. वहीं 19 राज्यों में 50,000 से कम एक्टिव केस हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव, लव अग्रवाल ने बताया कि पूर्वोत्तर के कई राज्यों में कोरोना के केस बढ़े हैं, हालांकि इसी दौरान UP, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में कोरोना केस घटे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में देशभर में 2,76,000 मामले दर्ज़ किए गए हैं, इसमें से 77% मामले 10 राज्यों से हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










