
पूर्णिया में कल महागठबंधन की रैली, यूनिवर्सिटी ने स्थगित कर दिया ग्रेजुएशन का Exam
AajTak
पूर्णिया यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को होने वाली ग्रेजुएशन पार्ट-2 की परीक्षा स्थगित कर दी है. अब यह परीक्षा 15 मार्च को होगी. दरअसल 25 फरवरी को बिहार के महागठबंधन दलों की पूर्णिया में रैली है. यूनिवर्सिटी ने इसी रैली के कारण यह फैसला लिया है.
बिहार में महागठबंधन 2024 लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी शंखनाद करने जा रहा है. इसकी शुरुआत 25 फरवरी को मुस्लिम बहुल सीमांचल के पूर्णिया से होने जा रही है. चुनावों के मद्देनजर 25 फरवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की ओर से एकजुटता रैली आयोजित की गई है. इस रैली के कारण पूर्णिया यूनिवर्सिटी ने 25 फरवरी को होने वाली ग्रेजुएशन पार्ट-2 की परीक्षा स्थगित कर दी है.
यूनिवर्सिटी ने नोटिस जारी कर बताया कि स्नातक द्वितीय खंड परीक्षा 2022 की दिनांक 25.02.2023 को होने वाली परीक्षा महागठबंधन रैली आयोजित होने के कारण स्थगित की जाती है. परीक्षा नियंत्रक के नोटिस के मुताबिक अब यह परीक्षा 15 मार्च को पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित समयानुसार आयोजित होगी.
रैली में इस दल के नेता होंगे शामिल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव समेत महागठबंधन के सभी 7 घटक दलों के बड़े नेता रैली में शामिल होंगे. इस रैली के बारे में घोषणा महागठबंधन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पिछले महीने कहा था कि इस रैली में पूर्णिंया, किशनगंज, अररिया, कटिहार के अलावा सुपौल, मधेपुरा, सहरसा और भागलपुर जिले के नेता और कार्यकर्ता समेत गरीब, वंचित समाज को जोड़ने वाले सभी वर्ग के लोग शामिल होंगे.
इसलिए की जा रही रैली

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










