
पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड... दिल्ली-NCR में जबरदस्त कोहरा, 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट, AQI भी 400 के पार
AajTak
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. दृश्यता शून्य के करीब पहुंचने से उड़ानें और ट्रेन सेवाएं बाधित हो रही हैं, जबकि नोएडा में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है. इस बीच राजधानी की हवा भी बेहद खराब है, जहां AQI 'सीवियर' श्रेणी में दर्ज किया गया.
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को घने कोहरे की चादर छा जाने से जनजीवन लगभग ठहर सा गया. सुबह के समय दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ा. कड़ाके की ठंड के साथ-साथ वायु गुणवत्ता भी बेहद खराब हो गई और राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 403 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है.
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में भी ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में घना कोहरा, विजिबिलिटी शून्य के करीब, फ्लाइट्स पर भी असर... एडवाइजरी जारी
घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर हवाई यातायात पर देखने को मिला. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए देरी और उड़ानों के रद्द होने की चेतावनी दी. एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान, जो रविवार रात 11.55 बजे गोवा के मोपा एयरपोर्ट से रवाना हुई थी और सोमवार तड़के 2.35 बजे दिल्ली पहुंचने वाली थी, लेकिन विमान को घने कोहरे के कारण अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा. जयपुर एयरपोर्ट पहले से ही डायवर्ट की गई उड़ानों के कारण भरा हुआ था, जिससे स्थिति और खराब हो गई.
देरी से चल रही हैं 100 ट्रेनें
इंडिगो एयरलाइंस ने भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर कहा कि कम और लगातार बदलती दृश्यता के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हो रहा है और यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, कुछ दिल्ली आने वाली ट्रेनों के भी देरी से चलने की खबर है. बताया जा रहा है कि कमोबेश 100 ट्रेनें देरी से चल रही हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










