
पूरी ताकत से ईरान पर हमले की तैयारी में इजरायल, अमेरिकी रिपोर्ट से बड़ा खुलासा
AajTak
सीबीएस न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिकी अधिकारियों को बताया गया है कि इजरायल ईरान में सैन्य अभियान शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. अमेरिका को आशंका है कि ईरान अपने पड़ोसी देश इराक में कुछ अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई कर सकता है. यही कारण है कि अमेरिका ने बुधवार को अपने नागरिकों को इराक छोड़ने के लिए एडवाइजरी जारी की.
दुनिया एक और युद्ध का गवाह बनने की दहलीज पर है. सीबीएस न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिकी अधिकारियों को बताया गया है कि इजरायल ईरान में सैन्य अभियान शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. अमेरिका को आशंका है कि ईरान अपने पड़ोसी देश इराक में कुछ अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई कर सकता है. यही कारण है कि अमेरिका ने बुधवार को अपने नागरिकों को मध्य पूर्व के कुछ देशों से बाहर निकलने के लिए एडवाइजरी जारी की, जबकि विदेश विभाग ने गैर-आपातकालीन सरकारी अधिकारियों को बढ़े हुए क्षेत्रीय तनाव के कारण इराक से बाहर निकलने का आदेश दिया.
मध्य पूर्व मामलों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ आने वाले दिनों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छठे दौर की वार्ता के लिए उसके शीर्ष नेतृत्व से मिलने की योजना बना रहे हैं. ट्रंप ने गुरुवार को कैनेडी सेंटर में लेस मिजरेबल्स के प्रदर्शन में भाग लेते हुए कहा कि अमेरिकी सैन्य कर्मियों को मध्य पूर्व के कुछ देशों से बाहर निकाला जा रहा है, क्योंकि यहां उनके लिए संभावित खतरा हो सकता है. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया कि ईरान एक परमाणु संपन्न राष्ट्र नहीं बन सकता, उसके पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते. ट्रंप ने कहा, 'उन्हें (अमेरिकी सैन्यकर्मियों को) वहां से (मध्य पूर्व के कुछ देशों से) बाहर निकाला जा रहा है, क्योंकि यह एक खतरनाक स्थान हो सकता है और हम देखेंगे कि क्या होता है...हमने बाहर निकलने के लिए नोटिस दे दिया है.' यह टिप्पणी ईरान के साथ अमेरिका की वार्ता के असफल दौर के बाद आई है. उन्होंने कहा, 'उनके (ईरान) पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते. बहुत सीधी सी बात है, हम इसकी अनुमति नहीं देंगे.'

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







