
'पूरी इमारत हिल गई...', तीव्रता 4 लेकिन सुबह-सुबह डरा गया भूकंप! दहल गए दिल्ली-नोएडा से बिहार तक के लोग
AajTak
सुबह अचानक तेज गड़गड़ की आवाज सुनाई देने लगी. गड़गड़ाहट के साथ खिड़कियों के शीशे और फर्नीचर भी हिलने लगे, पंखे हिलने लगे. इस बीच कुत्ते जोर-जोर से भौंकने लगे. जब तक समझ में आया कि क्या हो रहा है, तब तक भूकंप आकर चला गया था.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) और आस-पास के शहरों में लोग सुबह होने का इंतजार कर ही रहे थे कि तड़के 5 बजकर 36 मिनट पर अचानक ही धरती में कंपन शुरू हो गया. कुछ लोग सो रहे थे और उन्हें पता चला कि भूकंप आ गया है और उनकी नींद टूट गई. भूकंप का केंद्र दिल्ली का धौलाकुआं था, जो करीब पांच किलोमीटर गहरा था. कई सेकंड तक धरती डोलती रही. लोग दशहत में अपने घरों से बाहर निकल गए.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Centre For Seismology) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई. कुछ सेकंड तक चलने वाले भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इमारतों के अंदर जोरदार कंपन महसूस हुआ. भूकंप सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर आया, जिससे लोगों की नींद उड़ गई.
'अचानक हिले खिड़कियों की शीशे...'
सुबह अचानक तेज गड़गड़ की आवाज सुनाई देने लगी. गड़गड़ाहट के साथ खिड़कियों के शीशे और फर्नीचर भी हिलने लगे, पंखे हिलने लगे. ऐसा लगा जैसे घर का सारा सामान कांप रहा हो. इस बीच कुत्ते जोर-जोर से भौंकने लगे. जब तक समझ में आया कि क्या हो रहा है, तब तक भूकंप आकर चला गया था. दरअसल ये एक बेहद तेज झटके वाला भूकंप था.
बस कुछ ही सेंकेड में दिल्ली की गलियां सुबह-सबेरे लोगों से भर गई. जो सोये थे उन्हें झकझोर कर जगाया गया. बच्चे-बड़े-बूढ़े सभी नींद से उठे. और धड़ाधड़ घर की गलियों में आ गए.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में झील के पास था भूकंप का केंद्र, पहले भी कई बार यहां महसूस हो चुके हैं झटके

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










