
पूरा शहर हुआ जाम, जब इस देश में सड़कों पर उतरीं एक ही कंपनी की हजारों कारें!
AajTak
साल 1938 में अस्तित्व में आने के बाद अपने आकर्षक डिजाइन के साथ ही किफायती कीमत के कारण Beetles कार बाद के दशकों में सबसे सफल कारों में एक बन गई. आज भी इसके प्रति दीवानगी में कोई कमी नहीं आई है.
मैक्सिको सिटी (Mexico City) में स्थानीय लोग उस समय हैरान रह गए, जब एक साथ हजारों कारें शहर की सड़कों पर उतर आईं. ऐसे में लंबे जाम का नजारा देखने को मिला. खास बात यह रही ये सभी कारें एक ही कंपनी की थीं. इन कारों के काफिले का शहर में घूमते हुए एक वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है.
हजारों बीटल्स कार देख लोग हैरान रॉयटर्स का ये वीडियो 22 जून 2022 का है. इसमें दिखाई दे रहा है कि मैक्सिको सिटी (Mexico City) की सड़कों पर क्लासिक कार फॉक्सवैगन बीटल्स (Volkswagen Beetles) की एक परेड (Parade) निकाली जा रही है. इस काफिले में 1000 से ज्यादा बीटल्स कारें शामिल हैं.
बीटल परेड का हुआ आयोजन इतनी बीटल्स कारें एक साथ सड़कों पर उतरने की वजह, इस कार के अलग-अलग फैन क्लबों का बीटल परेड आयोजन करना थी. इस तरह की ये 13वीं सालाना परेड थी. लोगों ने परेड निकालकर अपनी इस पसंदीदा कार को लेकर अपनी दीवानगी दिखाई. परेड में शामिल लोगों में से एक रॉबर्टो मार्टिनेज ने कहा कि यह ऐसा कुछ है जो कभी दोहराया नहीं जाएगा, कोई भी कार बीटल की जगह नहीं लेगी.
WATCH: A parade of Volkswagen Beetles cruised through the streets of Mexico City pic.twitter.com/n0CrSvsSUN
एडोल्फ हिटलर के सपनों की कार जर्मनी के शासक एडोल्फ हिटलर जर्मन लोगों के बीच कार के उपयोग को बढ़ावा देना चाहते थे. इसके लिए उनके कॉन्सेप्ट में एक ऐसी किफायती कार थी जिसे कोई भी खरीद सके. साल 1938 में इसी सोच के साथ Beetles का जन्म हुआ.अपने अलग और आकर्षक डिजाइन के साथ ही सस्ती कीमत के साथ यह कार बाद के दशकों में एक सफलता की कहानी बन गई. अंग्रेजी बोलने वालों के बीच इसे Bug नाम से पुकारा जाता था. 1960 के दशक में यह कार अमेरिका (USA) की सबसे अधिक बिकने वाली कारों में से एक हुआ करती थी.
लोगों में कार के प्रति दीवानगी बरकरार लोगों के बीच अपनी अलग जगह बनाने के बावजूद, हाल के वर्षों में बीटल की बिक्री में कमी दर्ज की गई है. यही कारण है कि इसकी गिरती बिक्री के कारण जर्मन ऑटोमेकर (German automaker) ने 2018 में घोषणा की थी कि बीटल अब बंद हो जाएगी. लेकिन इस कार को खरीदने वाले लोगों और उनकी पीढ़ियों ने इसे लगातार अपना प्यार दिया और आज भी लोग इसे अपनी सबसे पसंदीदा कार के रूप में सहेज कर रखे हुए हैं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









