
पूजा स्थल कानून के रिव्यू पर बोले CM योगी- आस्था का सम्मान किया ही जाना चाहिए
AajTak
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ (Mahakumbh 2025) की शुरुआत होने जा रही है. ऐसे में आजतक के मंच 'धर्म संसद' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने महाकुंभ को लेकर संभल की जामा मस्जिद को लेकर किए गए सवालों पर भी बातचीत की. जामा मस्जिद मामले पर सीएम योगी ने कहा, "दोनों तरह के साक्ष्य हैं- शास्त्रीय प्रमाण है और आस्था के साक्ष्य हैं. ये प्राप्त होते हैं, मुझे लगता है कि न्यायालय को हस्तक्षेप करने की नौबत न आए बल्कि इस्लाम के अनुयाइयों को बड़े सम्मानजनक ढंग से कहना चाहिए कि ये आपकी है. आप अपनी अमानत को संभालिए."
पूजा स्थल कानून को रिव्यू करने की जरूरत पर सीएम योगी ने कहा, "मुझे लगता है कि माननीय न्यायलय उसको देख रहा है और देखेगा भी. आस्था का जरूर सम्मान होगा. भारत एक आस्थावान देश है, ये महाकुंभ का आयोजन उस आस्था का एक प्रतीक है, जहां पर देश और दुनिया का हर आस्थावान व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के यहां पर आएगा."
'नए भारत के लिए...'
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नए भारत के लिए उस आस्था को बहुत पवित्रता के साथ देश के निर्माण और 140 करोड़ भारतीयों को कल्याण के लिए आगे बढ़ाने की आवश्यकता है.
उन्होंने आगे कहा, "देश मुस्लिम लीग की मानसिकता से नहीं चलेगा, भारत की आस्था के अनुरूप चलेगा. हमने दुनिया के हर संप्रदाय के लोगों को आश्रय दिया है. आइन-ए-अकबरी यह बात कहता है कि 1526 में श्री हरि विष्णु मंदिर को तोड़कर ढांचा खड़ा किया गया है. जो भी चीजें हुई हैं, उस पर अगर हिंदू आस्था आग्रह करती है, तो सुना जाना चाहिए."
यह भी पढ़ें: 'कुंभ की जमीन पर किसी को कब्जा नहीं करने देंगे', वक्फ से जुड़े दावों पर क्या बोले CM योगी

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










