
पुलिस पर पत्थर फेंके, थाना घेरा, वाहनों में लगाई आग... हल्द्वानी में उपद्रव की पूरी Timeline
AajTak
हाईकोर्ट के आदेश के बाद एसडीएम और नगर निगम अधिकारी के साथ पुलिस टीम अवैध मदरसों को तोड़ने गई थी. अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण खाली कराने के तुरंत बाद कुछ लोगों ने पथराव कर दिया. पुलिस ने भीड़ को शांत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने आक्रामक पथराव किया.
उत्तराखंड के हल्द्वानी में गुरुवार को अवैध मस्जिद और मदरसा तोड़ने को लेकर बवाल हो गया. इस दौरान बुलडोजर कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने पुलिस-प्रशासन पर पथराव कर दिया और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया. इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. इनमें कई महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं.
जानकारी के मुताबिक, मलिका बगीचा स्थित मदरसे व मस्जिद पर प्रशासन के बुलडोजर एक्शन के बाद अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी और आगजनी कर दी. जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिसबल बुलाया गया. उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिसकर्मियों ने हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले भी दागे. पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को काबू करने की कोशिश की, वहीं हल्द्वानी में हालातों को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.
गुरुवार को हल्द्वानी में कब और कैसे हिंसा भड़क गई, जानिए पूरी टाइमलाइन
दोपहर 1:30 बजेः हाईकोर्ट के आदेश से शुरू हुआ प्रकरण हाईकोर्ट के आदेश के बाद दोपहर 1:30-2:00 बजे एसडीएम और नगर निगम अधिकारी के साथ पुलिस टीम अवैध मदरसों को तोड़ने गई थी. अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण खाली कराने के तुरंत बाद कुछ लोगों ने पथराव कर दिया. पुलिस ने भीड़ को शांत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन इसके परिणामस्वरूप बड़ी भीड़ द्वारा आक्रामक पथराव किया गया. जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया.
शाम 05:00 बजेः दोपहर से शाम तक चलता रहा उपद्रव जब पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो इसके परिणामस्वरूप और अधिक लोग एकत्र होकर बल पर हमला करने लगे. यह सिलसिला शाम तक चलता रहा और पुलिस बल ने भनभूलपुरा थाने में शरण ली. शाम करीब पांच बजे घायल पुलिस कर्मियों, सरकारी अधिकारियों और पत्रकारों ने बनभूलपुरा थाने में शरण ली. उपद्रवियों ने पथराव कर फायर ब्रिगेड, पुलिस वैन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया.
शाम 07:00 बजे: नैनीताल से पहुंची अतिरिक्त पुलिस फोर्स रामनगर, नैनीताल से अतिरिक्त फोर्स बनभूलपुरा थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने फिर मोर्चा संभाल लिया. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कर्फ्यू और देखते ही गोली मारने के आदेश दिए. सूत्रों का कहना है कि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, पुलिस वैन समेत कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं. इसके बाद से स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनावपूर्ण है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







