
पुलवामा अटैक पर दिग्विजय के ट्वीट से भड़के शिवराज, बोले- कांग्रेस नेता के DNA की हो जांच
AajTak
पुलवामा अटैक की बरसी पर दिग्विजय सिंह का ट्वीट एक बार फिर से विवादों के घेरे में आ गया. दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि पुलवामा में CRPF के 40 जवान इंटेलिजेंस फेल्योर की वजह से शहीद हुए थे. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की बरसी पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से विवाद को जन्म दे दिया है. उन्होंने कहा है कि 2019 में पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवान "खुफिया विफलता" के कारण शहीद हुए थे. बता दें कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक आतंकी हमला हुआ था.
इस हमले में एक आतंकी ने विस्फोटकों से लदी अपनी कार को CRPF के जवानों को लेकर जा रही एक बस से टकरा दिया था. इस टक्कर की वजह से इतना जोरदार धमाका हुआ था कि सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे.
मंगलवार को इस हमले की बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने जवानों के बलिदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस सिलसिले में दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि, 'आज हम उन 40 सीआरपीएफ शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं, जो पुलवामा में खुफिया विफलता के कारण शहीद हो गए. मुझे उम्मीद है कि सभी शहीद परिवारों का उपयुक्त रूप से पुनर्वास किया गया है.'
Today we pay homage to the 40 CRPF Martyrs who died because of the blatant Intelligence Failure in Pulwama. I hope all the Martyred Families have been suitably rehabilitated.
दिग्वजिय सिंह के इस बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पार्टी के डीएनए की होनी चाहिए. शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मुझे लगता है कि दिग्विजय जी की बुद्धि फेल हो गई है, यह उनका फेलियर है. वे देश की सेना का अपमान करते हैं. जांच दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पार्टी के डीएनए की होनी चाहिए, जो भारत जोड़ने के नाम पर तोड़ने वालों के साथ यात्रा करती है. सोनिया जी और राहुल जी को इसका जवाब देना चाहिए.'

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










