
पुरी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 जुलाई को रथ यात्रा में होंगी शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
AajTak
पुरी में पत्रकारों से बात करते हुए एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार ने कहा कि रथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए पुरी और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. महोत्सव में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात जुलाई को पुरी में रथ यात्रा में शामिल होंगी. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई. राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि राष्ट्रपति मुर्मू 6 से 9 जुलाई तक ओडिशा का दौरा करेंगी.
पंडित गोपबंधु दास की पुण्यतिथि में शामिल होंगी राष्ट्रपति
वह 6 जुलाई को भुवनेश्वर में उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की 96वीं पुण्यतिथि में शामिल होंगी. इसमें कहा गया है कि 8 जुलाई को वह उदयगिरि गुफाओं का दौरा करेंगी और विभूति कानूनगो कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट्स और उत्कल यूनिवर्सिटी ऑफ कल्चर के छात्रों के साथ बातचीत करेंगी.
उसी दिन, वह भुवनेश्वर के पास हरिदामाडा गांव में ब्रह्मा कुमारियों के डिवाइन रिट्रीट सेंटर का उद्घाटन करेंगी और 'लाइफस्टाइल फॉर सस्टेनेबिलिटी' अभियान शुरू करेंगी. राष्ट्रपति 9 जुलाई को भुवनेश्वर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (एनआईएसईआर) के 13वें स्नातक समारोह में भाग लेंगे.
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पुरी में पत्रकारों से बात करते हुए एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार ने कहा कि रथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए पुरी और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. महोत्सव में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










