
पुराने वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी! अब उम्र बीतने के बाद भी मिलेगी एनओसी, रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला
AajTak
दिल्ली में पुराने वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिली है. रेखा गुप्ता सरकार ने एनओसी जारी करने की एक साल की समयसीमा खत्म कर दी. अब 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों की एनओसी कभी भी मिल सकेगी, जिससे उन्हें दूसरे राज्यों में बेचने या ट्रांसफर करने में आसानी होगी.
दिल्ली के पुराने वाहन मालिकों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए पुराने वाहनों की एनओसी (No Objection Certificate) जारी करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है.
अब तक नियमों के मुताबिक, किसी वाहन की तय उम्र पूरी होने के बाद सिर्फ एक साल के भीतर ही एनओसी के लिए आवेदन किया जा सकता था, लेकिन नई नीति के तहत इस समय सीमा को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है.
यानी अब अगर किसी वाहन की निर्धारित उम्र पूरी हुए दो साल या उससे अधिक समय भी बीत चुका है, तब भी उसके लिए एनओसी प्राप्त की जा सकेगी.
कई वाहन मालिकों को मिलेगी राहत
इस फैसले से दिल्ली में 10 साल से पुराने डीजल वाहन और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहन मालिकों को राहत मिलेगी. वे अब अपने वाहनों को दूसरे राज्यों में रजिस्टर या बेच सकेंगे, जिससे राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण के साथ-साथ लोगों की आर्थिक हानि भी रुकेगी.
क्या बोली सरकार?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










