
पुराने क्लासिक से नए बीट्स तक, बॉलीवुड के इन सुपरहिट गानों के बिना अधूरी है आपकी होली
ABP News
Holi Bollywood Songs: होली 2026 के लिए बॉलीवुड के सुपरहिट गानों की खास लिस्ट तैयार है. 'रंग बरसे' से लेकर 'जय जय शिव शंकर' तक, हर गाना आपके जश्न में जोश और रंग भर देगा.
कल यानी 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जायेगा. पिचकारी, गुलाल, मिठाइयों के साथ एक और चीज है जो हर होली पार्टी की जान होती है. जैसे ही स्पीकर पर होली स्पेशल बॉलीवुड के गाने बजते हैं, माहौल खुद-ब-खुद मस्ती से भर जाता है. हिंदी सिनेमा ने सालों में ऐसे कई गाने दिए हैं, जो हर जेनरेशन की प्लेलिस्ट में शामिल रहते हैं. इसी बीच आइए जानते हैं होली 2026 के लिए उन खास गानों की लिस्ट, जिनके बिना आपका जश्न अधूरा रहेगा.
रंग बरसे
ये गाना फिल्म सिलसिला का है, जिसे महानायक अमिताभ बच्चन ने खुद गाया था. पर्दे पर अमिताभ बच्चन और रेखा की मौजूदगी ने इस गाने को और खास बना दिया. आज भी होली की शुरुआत अक्सर इसी गाने से होती है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












