
'पुरानी बोतल में नई शराब' जैसा है iPhone 13, फीचर्स ऐसे कि जेब ढीली करने का मन कर जाए, जानिए फोन को लेकर सबकुछ
Zee News
Apple ने आखिरकार iPhone 13 सीरीज से पर्दा उठा ही दिया. सीरीज के चार मॉडल iPhone 13 Mini, iPhone 13, iPhone 13 Pro, और iPhone 13 Pro Max पेश किए गए हैं. आइए जानते हैं iPhone 13 Series की कीमत और फीचर्स...
नई दिल्ली. आज Apple लॉन्च इवेंट में iPhone 13 सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है. आईफोन 13 सीरीज के चार मॉडल iPhone 13 Mini, iPhone 13, iPhone 13 Pro, और iPhone 13 Pro Max पेश किए गए हैं. फोन को लेकर काफी चर्चा हो रही है. ट्विटर पर भी #iPhone13 हैशटैग टॉप ट्रेंड कर रहा है. कंपनी ने चारों फोन की कीमत के साथ-साथ स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा कर दिया है. आपको बता दें, कि एप्पल ने आईफोन 13 को लेकर कुछ भी नहीं बताया था, ऐसे में आपको भी फोन के बारे में जानने की काफी दिलचस्पी होगी. आइए जानते हैं iPhone 13 की कीमत और फीचर्स के बारे में...
टिम कुक ने आईफोन 13 और आईफोन 13 मिनी को लॉन्च कर दिया है. इसका डिजाइन बिल्कुल आईफोन 12 जैसा ही है. आईफोन 13 में 6.1-इंच और 13 मिनी में 5.4-इंच का डिस्प्ले दिया है. नए आईफोन में कंपनी की A15 बायोनिक चिप मिलेगी.कंपनी का दावा है कि ये पुराने मॉडल की तुलना में 50 प्रतिशत ज्यादा फास्ट है. फोन में ट्विन रेयर कैमरा है. यह फोन आईपीएस68 रेटिंग के साथ आएगा. फोन को 5 रंग पिंक, ब्लू, मिडनाइट, स्टारलाइट और प्रोडक्ट रेड में आएगा. आईफोन 12 प्रो मैक्स का सेंसर शिफ्ट ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन आईफोन 13 और आईफोन 13 मिनी के साथ आता है, साथ ही डुअल-कैमरा सेटअप में नया 12MP वाइड-एंगल कैमरा है.

Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.







