
पुनीत खुराना का वो आखिरी वीडियो, सुसाइड से पहले पत्नी, सास और ससुर पर क्या आरोप लगाए
AajTak
दिल्ली के कारोबारी पुनीत खुराना सुसाइड केस में एक और खुलासा हुआ है. जिसके अनुसार पत्नी और इन लॉस की तरफ से 10 लाख रुपए मांग करने की बात सामने आई है.
दिल्ली के कारोबारी पुनीत खुराना सुसाइड केस में एक और खुलासा हुआ है. दरअसल, खुराना ने मौत से पहले 54 मिनट का एक वीडियो बनाया था. इसी वीडियो के एक मिनट 51 सेकंड के हिस्से से पुलिस को बड़ी जानकारी हाथ लगी है. जिसमें पुनीत खुराना कह रहे हैं कि तलाक की टर्म्स कंडीशन तय होने के बाद मेरे इन लॉस नई कंडीशन रखते हुए 10 लाख रुपये मांग कर रहे हैं. जो अब मैं नहीं दे सकता और न ही अपने मां-बाप से मांग सकता हूं.
क्योंकि वो मेरे लिये पहले ही बहुत दे चुके हैं. फिलहाल पुलिस ने पुनीत का फोन जब्त कर लिया है और फ़ोन की जांच की जा रही है. हालांकि पुलिस की तरफ से अभी पत्नी या इन लॉस के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें: पुनीत खुराना की ससुर जगदीश पाहवा से 2 करोड़ की डील को लेकर हुई थी बहस, सामने आया ऑडियो
वीडियो में पुनीत ने इन बातों का भी किया था जिक्र
वीडियो में पुनीत द्वारा कहा जा रहा है कि मेरा अंतिम कथन है कि मैं आत्महत्या करने वाला हूं. क्योंकि मेरे ससुराल वाले और मेरी पत्नी मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं. हमने पहले ही कुछ शर्तों पर आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर दी है. जाहिर है कि जब आपसी सहमति से तलाक की बात आती है तो हमने कोर्ट में कुछ शर्तों पर हस्ताक्षर किए हैं.
हमें उन शर्तों को 180 दिनों की समयावधि के भीतर पूरा करना है. लेकिन मेरे ससुराल वाले और मेरी पत्नी मुझ पर नई शर्तों के साथ दबाव बना रहे हैं. जो मेरे दायरे से बाहर हैं. वे और 10 लाख रुपये मांग रहे हैं. जिसे चुकाने की मेरी क्षमता नहीं है. मैं अपने माता-पिता से नहीं मांग सकता क्योंकि उन्होंने पहले ही पर्याप्त भुगतान कर दिया है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







