
'पुतिन ने हमले के लिए जानबूझकर क्रिसमस का दिन चुना', रूसी मिसाइल और ड्रोन अटैक पर बोले जेलेंस्की
AajTak
जेलेंस्की ने कहा, 'पुतिन ने जानबूझकर हमले के लिए क्रिसमस को चुना. इससे ज्यादा अमानवीय क्या हो सकता है? बैलिस्टिक मिसाइलों सहित 70 से अधिक मिसाइलें और सौ से अधिक ड्रोन से हमला किया गया जिसका टारगेट हमारा एनर्जी सिस्टम था.'
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को देश के पावर ग्रिड पर रूस के मिसाइल और ड्रोन हमले को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर निशाना साधा. जेलेंस्की ने कहा कि 'पुतिन ने हमला करने के लिए जानबूझकर क्रिसमस का दिन चुना.'
रूस ने क्रिसमस के दिन यूक्रेन के पावर ग्रिड पर 170 से अधिक मिसाइलें और ड्रोन दागे. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और बड़े पैमाने पर ब्लैकआउट हो गया. जेलेंस्की ने हमले को 'अमानवीय' बताया है.
'इससे ज्यादा अमानवीय क्या हो सकता है?'
जेलेंस्की ने कहा, 'पुतिन ने जानबूझकर हमले के लिए क्रिसमस को चुना. इससे ज्यादा अमानवीय क्या हो सकता है? बैलिस्टिक मिसाइलों सहित 70 से अधिक मिसाइलें और सौ से अधिक ड्रोन से हमला किया गया जिसका टारगेट हमारा एनर्जी सिस्टम था.'
उन्होंने कहा कि यूक्रेन की वायु सेना ने 50 से अधिक मिसाइलों को मार गिराया लेकिन उनमें से कुछ अपने टारगेट पर गिरीं. उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्य से, कुछ मिसाइलों ने हिट किया. अब तक, कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट हैं.'
'और हवाई मदद भेजें सहयोगी देश'

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











