
'पुतिन का अजेय होने का भ्रम हुआ दूर, उन्होंने चखा डर का असली स्वाद', बोले दिग्गज रूसी ग्रैंडमास्टर कास्परोव
AajTak
वैगनर ग्रुप के विद्रोह को लेकर पूर्व विश्व चैंपियन खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर गैरी कास्परोव ने अपने ही राष्ट्रपति पुतिन की तीखी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि येवगेनी के विद्रोह के बाद व्लादिमीर पुतिन का अजेय होने का भ्रम दूर हो गया है.
पुतिन ने भले ही वैगनर ग्रुप के विद्रोह को समझौता कराकर खत्म कर दिया है लेकिन इससे उनकी छवि भी काफी प्रभावित हुई है. रूस- यूक्रेन युद्ध को लेकर अक्सर अपने ही देश में पुतिन के खिलाफ आवाज उठती रही है और अब येवगेनी की बगावत को लेकर दिग्गज शतरंज खिलाड़ी (ग्रैंडमास्टर) रहे पूर्व विश्व चैंपियन गैरी कास्परोव ने भी पुतिन को निशाने पर लिया है. उन्होने दो टूक कहा है कि पुतिन का अजेय होने का भ्रम दूर हो गया है.
कास्परोव का ट्वीट
कास्परोव ने ट्वीट करते हुए कहा कि रूस लंबे समय से एक माफिया देश में बदल गया है और वर्षों पहले रूस का पतन हो गया था. उन्होंने कहा, 'माफिया वैसा ही है जैसा माफिया करता है. आज जो भी समझौता हुआ, उसमें खून-खराबा हो चुका है और पुतिन का अजेय होने का भ्रम दूर हो गया है. उन्होंने और उनके साथियों ने डर क्या होता है, इसे महसूस किया है. मास्को को धमकी दी गई.'
पुतिन के खिलाफ पहले भी किए थे ट्वीट
इससे पहले शनिवार को जब येवगेनी ने बगावत की तो कास्परोव ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैंने कहा था कि रूस में कोई राजनीतिक आदेश लागू नहीं होता है और यूक्रेन में मिली पूर्ण विफलता ने इसे उजागर कर दिया है. अब कौन किसके आदेशों का पालन करेगा? यदि प्रिगोझिन अभी भी जीवित है और 24 घंटों से खुली हवा में सांस ले रहे हैं तो हकीकत ये होगी कि हम एक नए में प्रवेश कर चुके होंगे.
गैरी कास्परोव ने कहा, 'जैसे-जैसे यूक्रेनी युद्धक्षेत्र में सफलताएं बढ़ रही हैं, रूस में बेचैनी बढ़ते जा रही है. असफलता हमेशा अनाथ होती है... बलि का बकरा ढूंढ लिया जाएगा और उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी. लेकिन अंततः जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा.' यह पहली बार नहीं है जब कास्परोव ने पुतिन की खुलकर आलोचना की हो, वह कई मौकों पर अपनी ही सरकार के खिलाफ सवाल खड़े कर चुके हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











