
पुणे: RT-PCR टेस्ट के नाम पर देते थे गलत निगेटिव रिपोर्ट, दो लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार
AajTak
जाहिर है इन दिनों कोविड महामारी प्रोटोकॉल के मुताबिक किसी राज्य या शहर जाने के लिए लोगों को पहले RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होती है. ऐसे में अगर किसी शख्स को जल्दबाजी होती थी तो ये दोनों उनके घर जाकर स्वैब ले लेते थे और बिना जांच किए ही रिपोर्ट दे देते थे.
पुणे में एक जाने-माने कोविड टेस्टिंग लैब के दो टेक्नीशियन को गिरफ्तार किया गया है. इन दोनों पर RT-PCR टेस्ट के नाम पर लोगों को ठगने का आरोप है. डेक्कन पुलिस स्टेशन के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर ने आजतक से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की है. जांच अधिकारी ने कहा कि सागर अशोक हांडे (25) और दयानंद भीमराव खराते (21) के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. वरिष्ठ जांच अधिकारी ने मॉडस ऑपरेंडी की चर्चा करते हुए कहा कि दोनों आरोपी ने संक्रमित रोगियों से सीधे कॉन्टेक्ट बना लिया था. ये पेशेंट पहले जेनपैथ डायग्नोस्टिक के थे लेकिन आगे चलकर दोनों आरोपियों ने RT-PCR टेस्ट के लिए लोगों ने सीधे संपर्क करना शुरू कर दिया. वे उन्हें रिपोर्ट जल्दी देने का वादा करते थे वो भी उनके घर जाकर.
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








