
पुणे: वैक्सीनेशन पर सियासत? वाघोली के लोगों ने कहा- शिवसेना नेता ने अधिकारी से मिलकर चुनिंदा सोसाइटीज में कराया टीकाकरण
AajTak
शिवसेना नेता ज्ञानेश्वर माउली आबा कटके ने अपने खिलाफ सभी आरोपों को गलत बताया है. उनके मुताबिक राजनीतिक द्वेष रखने वाले लोग उन पर पक्षपात के आरोप लगा रहे हैं.
कोरोना महामारी की त्राहि त्राहि के बीच वैक्सीनेशन को लेकर राजनीतिक पक्षपात के आरोप भी सामने आए हैं. पुणे शहर से सटे वाघोली इलाके के लोगों का आरोप है कि आने वाले नगर निगम चुनाव को देखते हुए शिवसेना के स्थानीय नेता सरकारी अधिकारियों की मदद से चुनींदा सोसाइटीज में वैक्सीनेशन मुहिम चला रहे हैं. वाघोली के रहने वाले संजीव कुमार पाटिल ने आजतक से बातचीत में कहा, “2022 में पुणे नगर निगम के चुनाव होने हैं, वहीं वाघोली ग्रामीण क्षेत्र को पुणे नगर निगम के क्षेत्र में शामिल किया जा रहा है. इस इलाके से नगरसेवक (पार्षद) की दौड़ में कई स्थानीय नेता है. शिवसेना नेता ज्ञानेश्वर माउली आबा कटके ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जुडी टीकाकरण अधिकारी डॉ वर्षा गायकवाड़ की मदद से तीन रिहाइशी सोसाइटीज़ में बिना जिला परिषद की अनुमति के तीन दिन तक वैक्सीनेशन कराया. यहीं नहीं खुद के फोटो के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर इन सोसाइटीज में वैक्सीनेशन की व्यवस्था की जानकारी भी दी गई. ऐसा भी कहा जा रहा है कि शिवसेना के जिलापरिषद सदस्य ने इसे पोस्ट किया.”
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










