
पुणे में लव अफेयर के चलते रिश्तेदारों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, 9 गिरफ्तार
AajTak
पुणे में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. रिश्तेदारों ने उसे बंद कमरे में लात-घूंसों और बेल्ट से पीट-पीटकर मार डाला. इस मामले में सांगवी पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं. मृतक रामेश्वर घेंगट रिश्तेदार की लड़की से प्रेम करता था, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने यह साजिश रची. पुलिस ने दो और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
पुणे में प्रेम प्रसंग के कारण एक 26 साल के युवक की हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. मामला सांगवी पुलिस स्टेशन का है, जहां रामेश्वर घेंगट नामक युवक को उसके ही रिश्तेदारों ने बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं.
रिश्तेदारों ने ही की युवक की हत्या
जानकारी के अनुसार, रामेश्वर का अपने रिश्तेदार की लड़की से प्रेम संबंध था. लड़की के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. इसी कारण तनाव बढ़ता गया. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले रामेश्वर ने आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी. हालात बिगड़ते देख लड़की के पिता प्रशांत हरि सारसर ने रामेश्वर के माता-पिता को बातचीत के बहाने पिंपले गुरव बुलाया.
रामेश्वर को वहां बुलाकर एक बंद कमरे में लात-घूंसों और बेल्ट से बुरी तरह पीटा गया. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने युवक के पेट, सिर और मूत्र मार्ग पर बर्बर तरीके से वार किए. मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, पिटाई के दौरान उसकी एक किडनी फेल हो गई थी. गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी मौत हो गई.
कत्ल में दो महिलाएं भी शामिल
यह घटना 26 जुलाई को हुई थी, जबकि मामला 29 अगस्त को सांगवी पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के नाम प्रशांत विनोद खोकर, करण विनोद खोकर, सुरेंद्र हरि सारसर, प्रशांत हरि सारसर, सागर हरि सारसर, अक्षय राजेश सारसर, युवराज सोलंकी, और दो महिला आरोपी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







