
पुणे में मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने ली जान, ड्राइवर फरार
AajTak
पुणे के पाषाण इलाके में रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान 73 साल की बुजुर्ग महिला आशा पाटिल की तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से मौत हो गई. हादसा पाषाण रोड पर एनसीएल इंस्टीट्यूट के पास हुआ, जहां पीछे से आए वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया. गंभीर सिर की चोट के कारण अस्पताल में महिला को मृत घोषित किया गया.
पुणे के पाषाण इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक हिट एंड रन घटना में 73 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. मृतक महिला की पहचान आशा पाटिल के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, आशा पाटिल रोज की तरह सुबह करीब 5.30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं.
जब वह पाषाण रोड पर एनसीएल इंस्टीट्यूट के पास पैदल चल रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आशा पाटिल के सिर में गंभीर चोट आई.
यह भी पढ़ें: पुणे में दर्दनाक हादसा, हाउसिंग सोसाइटी के भीतर तेज रफ्तार कार ने ली बच्चे की जान
आरोपी वाहन चालक मौके से फरार
महिला को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बताया कि पाषाण रोड एक संरक्षित क्षेत्र में आता है और वहां सीसीटीवी कैमरों की संख्या सीमित होने के कारण आरोपी तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है.
चतुरश्रृंगी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में बीएनएस की धारा 106(1) के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस की टीमें फरार चालक की तलाश में जुटी हुई हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










