
पुणे में ट्रैफिक पुलिस पर जानलेवा हमला, फोन पर बात करने से रोका तो सिर पर मारा पत्थर
AajTak
पुणे के फुरसुंगी में ट्रैफिक पुलिस हवलदार राजेश गणपत नाइक पर जानलेवा हमला हुआ. उन्होंने बाइक पर फोन पर बात कर रहे युवक को रोका, जिससे नाराज होकर आरोपी ने सड़क पर पड़ा पत्थर उठाकर उनके सिर पर मार दिया. नाइक गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं, आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
पुणे के फुरसुंगी इलाके में एक शख्स ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला कर दिया. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. यह घटना भेकराईनगर चौक पर हुई, जहां 47 वर्षीय पुलिस हवलदार राजेश गणपत नाइक पर पत्थर से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.
घटना के दौरान राजेश नाइक ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित कर रहे थे. उन्होंने एक बाइक सवार को फोन पर बात करते हुए देखा और उसे रोकने का प्रयास किया. इस पर बाइक सवार गुस्से में आ गया और सड़क पर पड़ा हुआ भारी पत्थर उठाकर पुलिसकर्मी के सिर पर जोर से मार दिया.
ये भी पढ़ें- पुणे में सड़क पर मचाया उत्पात... आधी रात को 3 बाइक सवारों ने 25 वाहनों को कर दिया तहस-नहस!
इस हमले में राजेश नाइक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है और वे खतरे से बाहरहैं.
देखें वीडियो...
आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










