
पुणे में 'गुलेन बैरी सिंड्रोम' के 22 मरीज, नगर निगम की अपील- नागरिकों से घबराने की जरूरत नहीं
AajTak
पुणे में 'गुलेन बैरी सिंड्रोम' (GBS) के 22 मरीज मिलने के बाद शहर में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. नागरिकों को जागरूक करने और घबराहट कम करने के लिए पुणे नगर निगम ने एक विशेष बैठक बुलाई है. GBS के मरीजों की रिपोर्ट राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (NIV) को भेजी गई है. डॉक्टरों और विशेषज्ञों की एक टीम बीमारी के कारणों और प्रसार के जोखिमों का विश्लेषण कर रही है.
महाराष्ट्र के पुणे में 'गुलेन बैरी सिंड्रोम' (GBS) के 22 मरीज मिलने के बाद शहर में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. ये मामले पुणे के तीन अलग-अलग अस्पतालों में दर्ज हुए हैं. इस बीमारी से जुड़े लक्षणों और संभावित कारणों की जांच की जा रही है. वहीं, इसको लेकर पुणे नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं क्योंकि इस बीमारी में मृत्यु दर बहुत कम है.
दरअसल, 'गुलेन बैरी सिंड्रोम' के 22 मरीजों की पहचान की गई है. सभी पुणे के तीन अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं. उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है और इलाज चल रहा है. इन मरीजों की मेडिकल हिस्ट्री और ट्रैवल रिकॉर्ड का अध्ययन किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- पुणे-नासिक हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, टेंपो और मिनी वैन की टक्कर में 9 की मौत, आठ घायल
वहीं, नागरिकों को जागरूक करने और घबराहट कम करने के लिए पुणे नगर निगम ने एक विशेष बैठक बुलाई है. GBS के मरीजों की रिपोर्ट राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (NIV) को भेजी गई है. डॉक्टरों और विशेषज्ञों की एक टीम बीमारी के कारणों और प्रसार के जोखिमों का विश्लेषण कर रही है. विशेषज्ञों के मुताबिक, गुलेन बैरी सिंड्रोम आमतौर पर वायरल इंफेक्शन, जैसे जिका वायरस, चिकनगुनिया और COVID-19 के बाद विकसित हो सकता है.
पुणे नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि GBS में मृत्यु दर बहुत कम है. बीमारी के सभी 22 मरीज नियंत्रण में हैं और उनका उपचार जारी है. पुणे में GBS के 22 मरीजों की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है. हालांकि, पुणे नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है. नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करें और किसी भी लक्षण के लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










