
पुणे में खौफनाक वारदात... बार मालिक को दबंगों ने पीटा, फिर पेट्रोल डालकर की जिंदा जलाने की कोशिश!
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बार मालिक को दबंगों ने बेरहमी से पीटा, इसके बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि बार के बाहर कुछ असामाजिक तत्व हंगामा कर रहे थे, जिसे रोकने के लिए जब बार मालिक ने हस्तक्षेप किया तो बदमाशों ने उसे बुरी तरह पीटा. इसके बाद जब वह अस्पताल जा रहा था, तो हमलावरों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की.
महाराष्ट्र के पुणे में भारीत विद्यापीठ इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बार मालिक पर बदमाशों ने हमला कर दिया और उसे जिंदा जलाने की कोशिश की. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, स्थानीय बार के बाहर एक ग्रुप उपद्रव कर रहा था. जब बार मालिक ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा, तो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया. बदमाशों ने बार मालिक को बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
यहां देखें Video
हमले में बुरी तरह घायल बार मालिक जब अस्पताल जाने के लिए निकला, तो बदमाशों ने उसका पीछा किया और रास्ते में रोक लिया. इस दौरान उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की. गनीमत रही कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे बचा लिया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया.
यह भी पढ़ें: 'तू मेरी बात नहीं सुनती...', पति ने पहले पत्नी पर किया जानलेवा हमला, फिर 6 माह की दुधमुंही बच्ची का कर दिया कत्ल
घायल बार मालिक की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह अस्पताल में भर्ती है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








