
पुणे में एक्सीडेंट बेटे ने किया, गिरफ्तारी पिता की... नाबालिग को गाड़ी देना कितना खतरनाक? जानें क्या है कानून
AajTak
पुणे में नशे की हालत में पोर्श कार से टक्कर मारकर दो लोगों की जान लेने वाले नाबालिग आरोपी के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पिता पर कई आरोप लगाए हैं. ऐसे में जानते हैं कि आखिर बेटे की गलती पर पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार क्यों किया?
पुणे में पोर्श कार से दो लोगों को रौंदने वाले नाबालिग आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये घटना 18 मई को हुई थी. पुलिस के मुताबिक, नाबालिग आरोपी घटना के वक्त कथित तौर पर नशे की हालत में था. नशे में उसने अपनी पोर्श कार से बाइक सवार अनीष अवधिया और अश्विनी कोस्टा को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई.
इस घटना में मारे गए अनीष अवधिया और अश्विनी कोस्टा, दोनों ही 24 साल के थे और मध्य प्रदेश के रहने वाले थे. दोनों ही पुणे में एक आईटी कंपनी में जॉब करते थे.
ये घटना पुणे के कल्याणी नगर में हुई थी. पुलिस ने 17 साल के नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया था. लेकिन जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने कुछ शर्तों के साथ उसे जमानत दे दी थी. जमानत की शर्तों में 300 शब्दों का एक निबंध लिखने की शर्त भी शामिल थी. इसके बाद जब गुस्सा फूटा तो पुलिस हरकत में आई और आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया.
बेटे की गलती पर पिता कैसे फंस गए?
आरोपी लड़के पिता विशाल अग्रवाल एक रियल एस्टेट कारोबारी हैं. पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को लड़के के पिता को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया गया था और बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.
पुलिस ने इस मामले पिता के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 और 77 के तहत केस दर्ज किया था. इस कानून की धारा 75 बच्चों के प्रति क्रूरता, जबकि धारा 77 बच्चों को नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने से जुड़ी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










