
पुणे: फ्लैट में महिला ने पालीं 300 बिल्लियां, बदबू और शोर से परेशान हुए लोग, थाने में दर्ज कराई शिकायत
AajTak
पुणे के हडपसर इलाके में एक महिला ने अपने फ्लैट में 300 बिल्लियां पाल रखी थीं, जिससे सोसायटी के लोग परेशान थे. बदबू और शोर की शिकायत मिलने पर पशुपालन विभाग और पुलिस ने फ्लैट का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने महिला को बिल्लियों को उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट करने का नोटिस जारी किया है.
पुणे के हडपसर इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने फ्लैट में 300 बिल्लियां पाल रखी थीं. इस वजह से सोसायटी के अन्य लोग काफी परेशान थे. बदबू और शोर की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस और पशुपालन विभाग की टीम ने फ्लैट का निरीक्षण किया.
यह मामला हडपसर की मार्वल बाउंटी हाउसिंग सोसायटी का है. सोसायटी के लोगों का कहना है कि फ्लैट से लगातार तेज दुर्गंध आती थी और बिल्लियों के शोर के कारण भी काफी दिक्कत हो रही थी. कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई हल नहीं निकला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया गया.
पशुपालन विभाग और पुलिस ने की कार्रवाई
शिकायत के आधार पर जिला पशु चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में पशुपालन विभाग की टीम और पुलिस ने फ्लैट का दौरा किया. टीम ने जब फ्लैट का निरीक्षण किया तो वहां 300 बिल्लियां पाई गईं. अधिकारियों ने बताया कि अंदर का माहौल बेहद गंदा था और वहां असहनीय दुर्गंध फैली हुई थी.
फ्लैट मालिक को नोटिस जारी
पुलिस ने बताया कि फ्लैट की मालकिन को बिल्लियों को उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट करने का नोटिस दिया गया है. आगे की कार्रवाई पशुपालन विभाग की निगरानी में की जाएगी. सोसायटी के लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है. इस घटना को सामने आने के बाद हर कोई हैरान है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










