
पुणे: नहीं थम रहा गुलियन बेरी सिंड्रोम का कहर, अब तक 197 मामले, 20 मरीज वेंटिलेटर पर, 50 ICU में
AajTak
गुलियन बैरी सिंड्रोम एक रेयर न्यूरोलॉजिकल बीमारी है. आम तौर पर इसके मामले नहीं देखे जाते. डॉक्टर्स के मुताबिक, इसमें पेरीफेरल नर्व्स डैमेज हो जाती हैं. इस वजह से हाथों और पैरों में कमजोरी आने लगती है.
महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे में गुलियन-बेरी सिंड्रोम (GBS) मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पुणे इलाके में गुलियन-बेरी सिंड्रोम के संदिग्ध और पुष्ट मामलों की तादाद 197 तक पहुंच गई है. इस नर्व डिस-ऑर्डर के पांच और रोगियों का पता चला है. हेल्थ डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि पुणे में पांच रोगियों में 2 नए मामले और 3 पिछले दिनों के मामले शामिल हैं. इस बीमारी से देश में अब तक कुल सात लोगों की मौत हो गई है.
हेल्थ डिपार्टमेंट की प्रेस रिलीज में कहा गया कि 197 मामलों में से 172 में GBS से जुड़ा इलाज किया गया है. करीब 40 मरीज पुणे नगर निगम इलाकों से हैं, 92 PMC में नए जोड़े गए गांवों से, 29 पिंपरी चिंचवाड़ नागरिक सीमा से, 28 पुणे ग्रामीण से और आठ अन्य जिलों से हैं. 104 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है, 50 आईसीयू में और 20 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं."
उन्होंने बताया कि इस इलाके में GBS के कारण होने वाली संदिग्ध मौतों की संख्या सात पर है. जीबीएस एक दुर्लभ स्थिति है, जिसमें व्यक्ति की इम्यून सिस्टम पेरिफेरल नर्व्स पर हमला करती है, जिसके परिणामस्वरूप मांसपेशियों में कमजोरी, पैरों और बाहों में सेंसेशन का नुकसान, साथ ही निगलने या सांस लेने में समस्या होती है.
क्या है गुलियन बेरी सिंड्रोम?
गुलियन बेरी सिंड्रोम एक रेयर न्यूरोलॉजिकल बीमारी है. आमतौर पर इसके मामले नहीं देखे जाते. डॉक्टर्स के मुताबिक, इसमें पेरीफेरल नर्व्स (Peripheral Nervous System) डैमेज हो जाती हैं. इस वजह से हाथों और पैरों में कमजोरी आने लगती है. यह एक गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी है. ऐसे में अगर वक्त पर जांच और इलाज किया जाए, तो मरीज पूरी तरह से ठीक हो सकता है.
यह भी पढ़ें: EXPLAINED: क्या है गुलेन बैरे सिंड्रोम? महाराष्ट्र में नई बीमारी का खतरा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










