
पुणे के प्रोफेसर ने बनाया फर्जी लेटर... किया 'साइंस अवॉर्ड' जीतने का दावा, हुआ गिरफ्तार
AajTak
आरोपी प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह यादव, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले हैं. उनको पुणे पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 26 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक कॉलेज में केमिस्ट्री के एसोसिएट प्रोफेसर (40) को कथित तौर पर एक फर्जी पत्र बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसमें दावा किया गया था कि उसे भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा स्थापित प्रतिष्ठित शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार के लिए चुना गया है. पुणे पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी.
आरोपी प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह यादव, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले हैं. उनको पुणे पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 26 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. यह कार्रवाई पुणे के सीएसआईआर-नेशनल केमिकल लेबोरेटरी (CSIR-NCL) के एक अधिकारी की शिकायत के बाद की गई. डीसीपी सोमय मुंडे के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब 13 सितंबर, 2025 को एक पत्र शोधकर्ताओं के बीच प्रसारित होने लगा.
यह भी पढ़ें: लीज पर होटल, लड़के-लड़कियां और अमेरिका-कनाडा तक कनेक्शन... फर्जीवाड़े की आखिर क्या है कहानी?
पत्र पर थे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के फर्जी हस्ताक्षर
इस पत्र में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के फर्जी हस्ताक्षर थे, जिसमें वीरेंद्र सिंह यादव के 2025-26 भटनागर पुरस्कार के लिए चयन की पुष्टि की गई थी. हालांकि, शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार को 2023 में बंद कर दिया गया था और इसे राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार से बदल दिया गया था, जिसके कारण वैज्ञानिक समुदाय में संदेह पैदा हुआ. सीएसआईआर के ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट ग्रुप की जांच में पाया गया कि वीरेंद्र सिंह यादव को शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार मिलने के दावे वाला पत्र और उस पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के हस्ताक्षर फर्जी थे. ऐसा कोई भी पुरस्कार विजेता घोषित नहीं किया गया था.
आरोपी प्रो. ने पत्र के फर्जी होने की बात स्वीकारी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










