
पुणे के कल्याणी नगर में प्रदर्शन, लोगों ने PAK सिंगर की परफॉर्मेंस का लगाया आरोप, 14 हिरासत में लिए
AajTak
पुणे के कल्याणी नगर में बॉलर क्लब के बाहर प्रदर्शन हुआ, क्योंकि प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि एक पाकिस्तानी सिंगर को परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया है. असल में सिंगर नीदरलैंड के नागरिक इमरान नासिर खान थे. प्रदर्शनकारियों ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच की स्क्रीनिंग का भी विरोध किया. पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की और 14 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.
पुणे के कल्याणी नगर में तनाव की स्थिति तब बन गई, जब सकल हिंदू समाज के सदस्यों ने बॉलर क्लब के बाहर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि वहां एक पाकिस्तानी सिंगर को परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था. साथ ही उन्होंने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच की स्क्रीनिंग का भी विरोध किया.
पुलिस के मुताबिक, इस कार्यक्रम में परफॉर्म करने वाले कलाकार इमरान नासिर खान हैं, जो नीदरलैंड्स के नागरिक हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके पाकिस्तानी नागरिक होने की अफवाहें फैलने के कई संगठन के कई कार्यकर्ता क्लब के बाहर इकट्ठा हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया. हालांकि असलियत बताए जाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने होटल में प्रवेश कर रहे नागरिकों को रोकने की कोशिश की.
जब पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हस्तक्षेप किया, तो होटल के बाउंसरों ने कथित तौर पर कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की, जिससे और हंगामा हो गया. बाद में पुलिस अधिकारियों ने 14 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया, ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावितन हो.
यरवदा पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्र शेल्के ने कहा कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति शांतिपूर्ण है.
बता दें कि बॉलर क्लब इससे पहले पुणे में हुए पोर्श मामले के दौरान सुर्खियों में आया था, जब पुलिस जांच के सीसीटीवी फुटेज से पता चला था कि दुर्घटना का नाबालिग आरोपी अपने दोस्तों के साथ उसी क्लब में शराब पी रहा था. जांच के दौरान पुलिस ने क्लब के खिलाफ कार्रवाई की थी. हालांकि बाद में क्लब ने सामान्य तरीके से अपना संचालन फिर से शुरू कर लिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










