
पी चिदंबरम के बयान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, क्या दूसरे बड़े देशों की नहीं गिरी GDP?
AajTak
अनुराग ठाकुर ने चिदंबरम पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या भारतीय अर्थव्यवस्था आइसोलेटेड द्वीप है? कोरोना महामारी के संकट के दौरान क्या विश्व की अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है.
केंद्र सरकार की तरफ से सोमवार को जारी किए गए जीडीपी के आंकड़ों को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जवाब दिया है. Dear Sh P Chidambaram ji, Is the Indian economy an island in isolation; have other major economies not faced a GDP contraction? France,Germany,Italy,UK contracted by 8.2%,4.9%,8.9% & 9.9% Canada, Russia, South Africa, USA too have seen GDP contraction in the past year. 1/n While you doubt the resilience of Indian entrepreneurs, small businesses, traders and MSMEs to revive themselves; various international agencies project India to grow by 12.5% in FY 2021-22 making us the ONLY major economy to have a projected double digit growth. उन्होंने चिदंबरम पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या भारतीय अर्थव्यवस्था आइसोलेटेड द्वीप है? कोरोना महामारी के संकट के दौरान क्या विश्व की अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है. आपको पता नहीं है कि फ्रांस, जर्मनी, इटली, यूके में क्रमश: 8.2 फीसदी, 4.9 फीसदी, 8.9 फीसदी और 9.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










