
पीछे से आया, बीच सड़क सिर पर मारी गोली... दिल्ली का सनसनीखेज CCTV फुटेज आया सामने
AajTak
पुलिस उपायुक्त नॉर्थ-ईस्ट जॉय टिर्की ने कहा कि अब पीड़ित की हालत स्थिर बताई जा रही है. CCTV फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. पुलिस को शुरुआती जांच में आपसी रंजिश का शक है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित शाहनवाज पेशे से मजदूर है.
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. यहां के सीलमपुर इलाके में 35 साल के शाहनवाज को बदमाश ने पीछे से गोली मारी. इसके बाद बदमाश बड़े आराम से वहां से फरार हो गया. CCTV में यह पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई. वारदात सुबह साढ़े 11 बजे हुई थी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकरी दी.
इसके बाद पुलिस ने घायल शाहनवाज को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया गया और वहां से उसे लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस उपायुक्त नॉर्थ-ईस्ट जॉय टिर्की ने कहा कि अब पीड़ित की हालत स्थिर बताई जा रही है. CCTV फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. पुलिस को शुरुआती जांच में आपसी रंजिश का शक है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित शाहनवाज पेशे से मजदूर है.
यहां देखिए वीडियो...
यह भी पढ़ें- Bansuri Swaraj Injured: चुनाव प्रचार के दौरान घायल हुईं बांसुरी स्वराज, आंख में लगी चोट
डीसीपी ने कहा, पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे कबीर मार्केट में एक व्यक्ति के सिर में गोली लगने की पीसीआर कॉल मिली थी. उन्होंने कहा इस सूचना के मिलते ही एक टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया. टीम ने मौका-ए-वारदात पर पाया कि शाहनवाज के सिर में एक गोली लगी थी.
उन्होंने कहा कि गोली लगने का घाव सिर के पीछे, पिछले हिस्से से और बाहर निकलने वाला घाव बायीं ओर के टेम्पोरल क्षेत्र से है. उन्होंने कहा कि एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सड़क पर चलते समय एक व्यक्ति ने शाहनवाज को पीछे से आकर बहुत करीब से गोली मार दी थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










