
पीछे पड़े थे गली के कुत्ते, भागते हुए छत पर चढ़ गया सांड... नीचे उतारने में लोगों के छूट गए पसीने, Video
AajTak
कुत्तों से जान बचाने के लिए सिर्फ इंसान ही नहीं, दूसरे जानवर भी असाधारण कदम उठा सकते हैं. आदिलाबाद में एक बैल आवारा कुत्तों के हमले से बचने के लिए घर की कच्ची छत पर चढ़ गया. यह नजारा देख हर कोई भौंचक्का रह गया.
तेलंगाना के आदिलाबाद में एक अजीबोगरीब घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया. यहां एक सांड आवारा कुत्तों के झुंड से बचने के लिए एक घर की छत पर चढ़ गया. इससे पता चलता है कि सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि जानवर भी जान पर बन आने पर किसी भी हद तक जा सकते हैं.
यह घटना सोमवार सुबह भोरज मंडल के निराल गांव में हुई. शेख गफूर नाम के एक किसान ने अपने सांड को घर के बाहर बांध रखा था. अचानक आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया. इससे घबराया सांड रस्सियों से छूटकर अपनी जान बचाने के लिए भागा.
बचने की कोशिश में वह एक घर के बगल में पत्थरों के ढेर पर चढ़ गया और छत पर छलांग लगा दी. घर की छत पर सांड के खड़े होने के असामान्य दृश्य को देखकर ग्रामीण दंग रह गए. काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने रस्सियों की मदद से सांड को नीचे उतारा. देखें VIDEO:-
घटना के दौरान छत को मामूली नुकसान पहुंचा. इस बीच, छत पर सांड के वीडियो और तस्वीरें, जिन्हें ग्रामीणों ने अपने मोबाइल फोन में कैद किया था, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










