
'पीएम मोदी ने गद्दारों और कायरों को...', प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया पर साधा निशाना
AajTak
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए प्रियंका गांधी एमपी में हैं. उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या आप सिंधिया जी को जानते हैं? हमने उत्तर प्रदेश में मिलकर काम किया है. हम यूपी के लोग हमारी शिकायतें और गुस्सा जता देते हैं. हमारी आदत उन्हें महाराज कहने की नहीं है.
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भोपाल में हैं. इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री और पूर्व कांग्रेसी ज्योतिरादित्य सिंधिया को गद्दार कहकर उन पर निशाना साधा.
प्रियंका ने मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार करते हुए कहा कि क्या आप सिंधिया जी को जानते हैं? हमने उत्तर प्रदेश में मिलकर काम किया है. हम यूपी के लोग हमारी शिकायतें और गुस्सा जता देते हैं. हम अपना गुस्सा जाहिर कर देते हैं. हमारी आदत उन्हें महाराज कहने की नहीं है.
उन्होंने कहा कि लोग उन्हें बताते हैं कि काम पूरा कराने के लिए उन्हें सिंधिया को महाराज कहना पड़ता है. उन्होंने (सिंधिया) अपने परिवार की परंपराओं का अच्छ से पालन किाय है. उन्होंने ग्वालियर और चंबल क्षेत्र के लोगों के साथ विश्वासघात किया है. उन्होंने आपकी चुनी हुई सरकार को धोखा दिया है.
मध्य प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर
प्रियंका ने कहा कि उनके कांग्रेस शासित प्रदेश छत्तीसगढ़ में रोजगार की स्थिति सबसे बेहतर है लेकिन मध्य प्रदेश में यह सबसे खस्ताहालत में है. उन्होंने दतिया से बीजेपी उम्मीदवार नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पूरे दिन फिल्में देखते रहते हैं कि किसने क्या पहना है.
उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को वर्ल्ड फेमस एक्टर बताते हुए कहा कि वह बॉलीवुड में अमितभा बच्चन को भी पीछे छोड़ सकते हैं. लेकिन जब भी कोई काम की बात करता है तो वह असरानी की तरह बर्ताव करना शुरू कर देते हैं. उन्होंने सिंधिया की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मोदी जी में एक बात सबसे सही है कि वह लोगों को सही तरीके से पहचानते हैं. उन्होंने पूरी दुनिया से गद्दारों और कायरों को इकट्ठा कर अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








