
पीएम मोदी खड़े थे, रिटर्निंग अफसर बैठे थे... जानें- किसी भी उम्मीदवार के सामने क्यों नहीं खड़े होते RO?
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार वाराणसी सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. उन्होंने मंगलवार को वाराणसी से नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान पीएम मोदी खड़े थे, जबकि रिटर्निंग ऑफिसर बैठे हुए थे. ऐसे में जानते हैं कि क्यों रिटर्निंग ऑफिसर किसी भी उम्मीदवार के सामने खड़े नहीं होते?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया. पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं.
इससे पहले पीएम मोदी ने काल भैरव के दर्शन किए और दशाश्वमेध घाट पर पूजा की. पीएम मोदी जब नामांकन दाखिल करने पहुंचे, तब उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम बड़े नेता भी मौजूद रहे.
लेकिन क्या इस तस्वीर पर गौर किया कि नामांकन पत्र दाखिल करते वक्त पीएम मोदी तो खड़े थे, लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर कुर्सी पर ही बैठे रहे. हालांकि, सिर्फ पीएम मोदी ही नहीं, बल्कि कोई भी उम्मीदवार हो, रिटर्निंग ऑफिसर बैठे ही रहते हैं. दरअसल, ये एक प्रोटोकॉल होता है. नामांकन करने कितना ही बड़ा नेता क्यों न आ जाए, उनके सम्मान में रिटर्निंग ऑफिसर खड़ा नहीं हो सकता.
खड़े क्यों नहीं होते रिटर्निंग ऑफिसर?
चुनाव के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर उस जिले का मुख्य चुनाव अधिकारी होता है. और कोई भी व्यक्ति एक उम्मीदवार की हैसियत से नामांकन करने आया होता है, फिर चाहे वो प्रधानमंत्री ही क्यों न हों, इसलिए रिटर्निंग ऑफिसर बैठे रहते हैं.
रिटर्निंग ऑफिसर एकमात्र 'लीगल अथॉरिटी' होता है और उनपर कोई भी आदेश नहीं चला सकता. प्रोटोकॉल के कारण नामांकन प्रक्रिया के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर अपनी कुर्सी पर बैठे रहते हैं.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










