
पीएम मोदी को Shatrughan Sinha का धन्यवाद, राहुल गांधी को चुनाव आयोग की हिदायत पर 'खामोश'
AajTak
आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मिली धनराशि को लेकर खुद को भाग्यशाली बताया है. उन्होंने कहा कि देश में ऐसे बहुत कम ही सांसद होंगे, जिनको प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इतनी बड़ी राशि मिली होगी.
आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मिली धनराशि को लेकर खुद को भाग्यशाली बताया है. उन्होंने कहा कि देश में ऐसे बहुत कम ही सांसद होंगे, जिनको प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इतनी बड़ी राशि मिली होगी. इस धनराशि के लिए उन्होंने पीएम मोदी और उनकी सरकार को धन्यवाद दिया. साथ ही राहुल गांधी को लेकर किए गए एक सवाल का जवाब उन्होंने खामोश कहकर टाल दिया.
आसनसोल के सर्किट हाउस में टीएमसी ने एक संवाददाता सम्मलेन बुलाया. इसमें सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पिछले दो साल में अपने संसदीय क्षेत्र में सांसद निधि से किए गए विकास कार्यों को लेकर एक पुस्तिका जारी की. इसमें उन्होंने तमाम विकास कार्यों को दिखाया है. साथ ही तृणमूल सुप्रीमो ममता बैनर्जी की खूब प्रशंसा की है.
'पीएम मोदी और उनकी सरकार को धन्यवाद'
इस दौरान उन्होंने पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से मिली एक करोड़ दस लाख पचास हजार 977 रुपये की धनराशि के लिए पीएम मोदी और उनकी सरकार को धन्यवाद दिया. साथ ही उन्होंने उनकी प्रशंसा करते हुए यह कहा कि वो देश के अन्य सांसदों से बहुत ही भाग्यशाली हैं. देश में ऐसे बहुत कम ही सांसद होंगे, जिनको पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से इतनी बड़ी राशि मिली है.
टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से मिली इस राशि से लाभान्वित हुए लोगों के नाम और उनको मिली राशि का ब्योरा भी अपनी विकास योजना की पुस्तिका में दर्शाया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब सांसद से राहुल गांधी को चुनाव आयुक्त की चेतावनी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसके जवाब में खामोश कहा.
बता दें कि बीते दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को चुनाव आयोग ने एडवाइजरी जारी की थी. इसमें राहुल गांधी को बयानबाजी करने पर अधिक सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी गई. चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री पर की गई बयानबाजी पर दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश और राहुल गांधी के जवाब सहित सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद कांग्रेस नेता को भविष्य में अधिक सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










