
पीएम मोदी के इसराइल दौरे से क्या कुछ बदलेगा, संदेश और समझौते का पूरा ब्योरा
BBC
भारत और इसराइल के बीच कई समझौते हुए हैं, जिनमें टेक्नोलॉजी, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, यूपीआई और कुशल कामगारों के लिए अवसर शामिल हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इसराइल यात्रा प्रतीकात्मकता और समझौतों के साथ संपन्न हुई.
इसराइली संसद कनेसेट में दिए भाषण में उन्होंने दोनों देशों के बीच भरोसे और साझेदारी पर जोर दिया.
हमास के सात अक्तूबर के हमले का ज़िक्र किया गया, लेकिन ग़ज़ा और वेस्ट बैंक की स्थिति पर सीधा बयान नहीं आया.
दूसरे दिन कई समझौते हुए, जिनमें टेक्नोलॉजी, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, यूपीआई और कुशल कामगारों के लिए अवसर शामिल हैं.
रक्षा क्षेत्र में नए करार की घोषणा नहीं हुई, पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी.
सवाल यह है कि क्या यह साझेदारी पूरे पश्चिमी एशिया में शांति ला पाएगी.
रिपोर्ट: जुगल पुरोहित

भारत में, एलपीजी गैस की कीमतों में इज़ाफ़ा होता दिख रहा है. इसकी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता का दौर जारी है. एलपीजी की कीमतों और उपलब्धता पर दबाव बढ़ता दिख रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं. यहां लोगों को कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? बीबीसी के रिपोर्टर्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में यही जानने की कोशिश की.












