
पीएम मोदी की रैली में पहुंचा केजरीवाल को डिनर कराने वाला ऑटो ड्राइवर
AajTak
अहमदाबाद के जिस ऑटो ड्राइवर ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को घर पर डिनर कराया था, वो आज पीएम मोदी की रैली में दिखाई दिया. उस ऑटो वाले ने केजरीवाल को टाउनहाल में घर आने का न्यौता दिया था, जिसके बाद ऑटो से जाने को लेकर उनकी पुलिस से बहस भी हुई थी.
गुजरात में आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है. आप संयोजक अरविंद केजरीवाल प्रदेश के हर तबके के साथ टाउनहाल करने में जुटे हैं. इसी को लेकर बीते 12 सितंबर को सीएम केजरीवाल ने ऑटो चालकों के साथ बात की थी. उसमें उन्हें एक ऑटो ड्राइवर से घर पर खाना खाने का निमंत्रण मिला था, जिसके बाद वो उसके घर खाने के लिए गए थे और उस दौरान गुजरात पुलिस और उनके बीच बहस भी हुई थी, लेकिन अब उस ऑटो ड्राइवर विक्रमभाई दंताणी को लेकर एक नई बात सामने आई है.
दरअसल आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर से मुंबई तक मेट्रो का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया. पीएम की इस रैली में विक्रम दंताणी भी बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे हुए थे और उन्होंने बाकायदा बीजेपी का पटका और भगवा टोपी पहनी हुई थी. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या अरविंद केजरीवाल को घर पर खाने के लिए निमंत्रण देने के लिए उन पर कोई दबाव था या फिर उन्होंने अपनी मर्जी से केजरीवाल को अपने घर पर बुलाया.
सीएम केजरीवाल को घर पर बुलाया था
बता दें कि चालकों से संवाद के दौरान ऑटो ड्राइवर विक्रम दंताणी ने केजरीवाल से कहा कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं. मैंने सोशल मीडिया पर आपका एक वीडियो देखा था, जिसमें आप पंजाब में एक ऑटो चालक के घर डिनर करने गए थे. क्या आप मेरे घर भी रात के खाने के लिए आएंगे? इस पर केजरीवाल ने हामी भरी और कहा कि पंजाब में ऑटो वाले मुझसे प्यार करते हैं और यहां भी. आप आठ बजे मेरे होटल आइए हम आपके साथ आपके घर ऑटो से चलेंगे. इस दौरान लालतानी ने खुशी से सिर हिलाया. लेकिन सुरक्षा कारणों से गुजरात पुलिस ने दिल्ली के सीएम को ऑटो में बैठ कर जाने की इजाजत नहीं दी है.
पुलिस से हुई थी नोकझोंक

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










