
पीएम मोदी की मिमिक्री कर फेमस होने वाले श्याम रंगीला ने थामा AAP का दामन
AajTak
मिमिक्री आर्टिस्ट श्याम रंगीला ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है. राजस्थान चुनाव से पहले वे पार्टी में शामिल हुए हैं, ऐसे में इसे एक बड़ी राजनीतिक घटना माना जा रहा है.
पीएम मोदी की मिमिक्री कर फेमस होने वाले श्याम रंगीला ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है. आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर श्याम रंगीला की आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ एक तस्वीर साझा की है.
लिखा गया है कि Rajasthan के मशहूर हास्य कलाकार AAP में शामिल. श्याम रंगीला जी लोगों के उदास चेहरों पर अपने व्यंग्य से मुस्कुराहट लाते रहे हैं. अब वो कला के साथ-साथ देश में 'काम की राजनीति' करने वाली आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर शिक्षा और स्वास्थ्य क्रांति की अलख जगाएंगे.
अब श्याम रंगीला की आम आदमी पार्टी में एंट्री उस समय हुई है जब राजस्थान चुनाव में भी पार्टी उतरने की तैयारी कर रही है. श्याम रंगीला हास्य जगत के मशहूर कलाकार माने जाते हैं. अपनी मिमिक्री की वजह से वे लोकप्रिय भी हो गए हैं. ऐसे में कहा जा रहा है कि पार्टी उनका राजस्थान चुनाव में भी इस्तेमाल कर सकती है. क्या जिम्मेदारी मिलेगी, ये स्पष्ट नहीं है.
वैसे पार्टी में शामिल होने के बाद श्याम रंगीला की तरफ से आप की जमकर तारीफ की गई है. उन्होंने कहा है कि मैंने आज तक ऐसी कोई पार्टी नहीं देखी जो आगे से आकर ये कहे कि अगर मेरा काम पसंद ना आए तो मुझे वोट मत देना. मैं उनकी इस विचारधारा और काम से काफी प्रभावित हुआ हूं, इसलिए उनकी पार्टी में शामिल हो गया हूं.
श्याम रंगीला की बात करें तो अभी वे जरूर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं लेकिन 2014 में उन्होंने भाजपा का भी समर्थन किया था. तब वे पीएम मोदी के विचारों से प्रभावित थे. बताया जाता है कि तब उन्होंने स्वतंत्र रूप से भाजपा के लिए काम भी किया था. लेकिन अब वे एक नई राजनीतिक पारी शुरू करने जा रहे हैं. कितना सफल रहते हैं, ये आने वाले कुछ सालों में स्पष्ट हो जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










