
पीएम मोदी कर रहे हैं 'मन की बात', कहा- दुनिया में भारतीय खिलौनों का क्रेज बढ़ा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे से आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के श्रोताओं को संबोधित कर रहे हैं. यह पीएम मोदी के इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 98वीं कड़ी है. मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को किया जाता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे से आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के श्रोताओं को संबोधित कर रहे हैं. यह पीएम मोदी के इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 98वीं कड़ी है. मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को किया जाता है. गौरतलब है कि अगले महीने 8 मार्च को होली है. ऐसे में संभव है कि PM मोदी इस बार होली पर्व को लेकर चर्चा कर सकते हैं. इसके अलावा देश में होने वाले वाले G20 समिट की तैयारियों पर भी बात कर सकते हैं
लाइव अपडेट:
-प्रधानमंत्री ने कहा कि आज इस मौके पर मुझे लता दीदी की याद आना बहुत स्वाभाविक है क्योंकि जब ये प्रतियोगिता प्रारंभ हुई थी, उस दिन लता दीदी ने ट्वीट करके देशवासियों से आग्रह किया था कि वे इस प्रथा में जरूर जुड़ें. लोरी राइटिंग कम्पटीशन में, पहला पुरस्कार, कर्नाटक के चामराजनगर जिले के बी.एम. मंजूनाथ जी ने जीता है.
- सरदार पटेल की जयंती यानी एकता दिवस के अवसर पर मैंने मन की बात में तीन कम्पटीशन की बात की थी. ये प्रतियोगिताएं, देशभक्ति पर गीत, लोरी और रंगोली इससे जुड़ी थीं.
-पीएम मोदी ने आगे कहा- तेजी से आगे बढ़ते हमारे देश में डिजिटल इंडिया की ताकत अब कोने-कोने में पहुंच रही है. ई-संजीवनी नाम का एक एप है. इस एप से वीडियो क्रॉन्फ्रेंस के माध्यम से डॉक्टरी सलाह ले सकते हैं. इसके जरिए 10 करोड़ मरीज और डॉक्टर के साथ अद्भुत नाता है. इसकी उपलब्धि के लिए सभी डॉक्टरों व मरीजों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. भारत के लोगों ने तकनीक को जीवन का हिस्सा बनाया.
-पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात में, जब भारतीय खिलौनों की बात हुई, तो देश के लोगों ने, इसे भी हाथों-हाथ बढ़ावा दे दिया. अब तो भारतीय खिलौनों का इतना क्रेज हो गया है कि विदेशों में भी इनकी डिमांड बहुत बढ़ रही है..

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










