
पीएम मोदी अगले हफ्ते जाएंगे सऊदी अरब, विदेश सचिव बोले- रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती
AajTak
विदेश सचिव ने बताया कि पीएम मोदी की ये यात्रा सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर हो रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस के बीच बहुत ही सम्मान से भरा रिश्ता है, जिसका सीधा लाभ भारत-सऊदी संबंधों को मिलता रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह 22 और 23 अप्रैल 2025 को सऊदी अरब की यात्रा पर जाएंगे. इसकी जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने दी. उन्होंने इस यात्रा को भारत के लिए बेहद अहम बताया है. उन्होंने कहा कि यह यात्रा इसलिए भी खास है क्योंकि सऊदी अरब भारत का एक अहम रणनीतिक साझेदार है.
विक्रम मिस्री ने कहा कि सऊदी अरब में भारतीय प्रवासियों की बहुत बड़ी संख्या रहती है, जो संभवतः दुनिया में किसी भी देश में दूसरी सबसे बड़ी भारतीय प्रवासी आबादी है. उन्होंने आगे कहा कि सऊदी अरब इस्लामी दुनिया में एक अग्रणी आवाज है और आज के समय में क्षेत्रीय विकास में भी इसकी भूमिका लगातार बढ़ रही है. प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा मजबूत संबंधों को और गहरा करने का एक बेहतरीन अवसर है.
विदेश सचिव ने यह भी बताया कि पीएम मोदी की ये यात्रा सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर हो रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस के बीच बहुत ही सम्मान से भरा रिश्ता है, जिसका सीधा लाभ भारत-सऊदी संबंधों को मिलता रहा है. यह यात्रा ऊर्जा, निवेश, सुरक्षा, और क्षेत्रीय सहयोग जैसे अहम क्षेत्रों में साझेदारी को और आगे ले जाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











