
'पीएम के खिलाफ अपमानजनक बातें स्वीकार नहीं...', मालदीव विवाद पर बोले NCP प्रमुख शरद पवार
AajTak
एनसीपी नेता शरद पवार ने मंगलवार को मालदीव विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि हमने देश के पीएम के खिलाफ बाहरी लोगों की ऐसी टिप्पणियां स्वीकार नहीं की कर सकते.
मालदीव की सस्पेंड महिला मंत्री मरियम शिउना द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया पर की गई अपमानजनक टिप्पणी पर विवाद बढ़ता जा रहा है. अब मंगलवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मालदीव विवाद पर पीएम मोदी का समर्थन करते हुए कहा कि पीएम के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जा सकती.
स्वीकार नहीं है पीएम पर टिप्पणी: शरद पवार एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को मालदीप विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं और यदि किसी अन्य देश का कोई व्यक्ति, जो किसी भी पद पर है, हमारे प्रधानमंत्री पर ऐसी टिप्पणी करता है तो हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे. हमें प्रधानमंत्री के पद का सम्मान करना चाहिए. हम प्रधानमंत्री के खिलाफ हमारे देश के बाहर से होने वाली कोई भी टिप्पणी को स्वीकार नहीं करेंगे.
PM के लक्षदीव दौरे के बाद हुआ विवाद बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी लक्षद्वीप यात्रा की कुछ तस्वीरें साझा की थीं और भारतीय लोगों से मालदीव पर घूमने आने की अपील की थी. पीएम मोदी की इन्ही तस्वीरों पर मालदीव की युवा सशक्तिकरण मामलों की उप मंत्री मरियम शिउना ने आपत्तिजनक कमेंट किया था. इसके बाद भारतीय इंटरनेट यूजर्स द्वारा उनकी आलोचना पर शिउना सने अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक विवाद काफी बढ़ चुका था.
मालदीव सरकार ने जारी किया बयान इसके बाद भारतीय दूतावास ने महिला नेता की टिप्पणी पर आपत्ति जताई और इस पूरे घटनाक्रम के बाद मालदीव सरकार ने अपना आधिकारिक बयान जारी किया और कहा कि मालदीव सरकार विदेशी नेताओं और उच्च पदस्थ व्यक्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर की गई टिप्पणी के बारे में जानती है. ये राय व्यक्तिगत हैं और मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है. इसके बाद मालदीव सरकार ने अपने तीन मंत्रियों मालाश शरीफ, अब्दुला महजूम और मरियम शिउना को सस्पेंड कर दिया.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










