
पीएफआई मनी लॉन्ड्रिंग केस: ईडी की चार्जशीट पर सीबीआई कोर्ट ने लिया संज्ञान, प्रॉडक्शन वॉरंट जारी
AajTak
ईडी का आरोप है कि पीएफआई के सदस्यों ने संगठन के लिए गलत तरीके से नकद चंदा जुटाया था. पीएफआई के इन आरोपी सदस्यों ने अज्ञात और संदिग्ध स्रोतों के जरिए पीएफआई की बेहिसाब नकदी को बेदाग और वैध रूप में दिखाने की कोशिश की थी. सीबीआई की विशेष अदालत ने सभी आरोपियों को 16 दिसंबर को अदालत के समक्ष पेश होने को कहा है.
सीबीआई की विशेष अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्यों के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर सोमवार को संज्ञान लिया. एडिशनल सेशंस जज (एएसजे) शैलेंद्र मलिक ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को प्रॉडक्शन वॉरंट जारी करते हुए उन्हें 16 दिसंबर को अदालत के समक्ष पेश होने को कहा है. सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.
अदालत ने हिंसा का हवाला देते हुए कहा कि पीएफआई के फंड का इस्तेमाल गैरकानूनी गतिविधियों के लिए किया गया. यह हिंसा फरवरी 2020 में उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुई थी.
चार्जशीट में पीएफआई दिल्ली के अध्यक्ष परवेज अहमद, पीएफआई दिल्ली के महासचिव मोहम्मद इलियास और ऑफिस सेक्रेटरी अब्दुल मुकीत का नाम शामिल है.
ईडी के मुताबिक, आरोपियों का कहना है कि उन्होंने पीएफआई की ओर से बोगस नगद डोनेशन में अहम भूमिका निभाई थी. इसके साथ ही अज्ञात और संदिग्ध स्रोतों से इकट्ठा किए गए पीएफआई के फंड को वैध ठहराने में उनकी अहम भूमिका थी.
विदेशों से इकट्ठा धन को गुप्त तरीके से भारत भेजा गया
ईडी की ओर से पेश वकील ने कहा कि पीएमएलए जांच से पता चला है कि बीते कई सालों में पीएफआई के अधिकारियों की साजिश के तहत पीएफआई और उसकी संबंधित इकाइयों ने देश और विदेशों में बेतहाशा धन जुटाया. बीते कई सालों में विदेशों में जुटाए गए धन को गुप्त तरीके से भारत भेजा गया और भारत के बैंक खातों में जमा कराया गया.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








