
पिता KCR को लिखा लेटर लीक होने पर भड़कीं कविता, कहा- BRS का BJP में बिलय की हो रही साजिश
AajTak
अपने भविष्य के राजनीतिक कदम के बारे में के. कविता ने माना कि बीआरएस के भीतर उन्हें दरकिनार करने की कोशिशें की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी से दूर करने की साजिश की जा रही है. मैं केवल केसीआर के नेतृत्व में काम करूंगी, किसी और के नेतृत्व में नहीं.'
भारत राष्ट्र समिति (BRS) की विधान परिषद सदस्य (MLC) के. कविता ने अपने पिता और पार्टी प्रमुख के चंद्रशेखर राव (KCR) को लिखे लेटर के लीक होने के बाद अपनी ही पार्टी के नेतृत्व और अंदरूनी लोगों पर तीखा हमला बोला है. मीडिया को संबोधित करते हुए कविता ने लेटर लीक होने के सोर्स पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि बीआरएस को भीतर से कमजोर किया जा रहा है, जबकि पार्टी का भाजपा में विलय करने का प्रयास किया जा रहा है.
कविता ने लेटर लीक होने पर नाराजगी और दुख व्यक्त करते हुए मीडिया से बातचीत में कहा, 'मैंने सैकड़ों पत्र लिखे हैं. पत्र लिखने में क्या बुराई है? मैं जानना चाहती हूं कि मेरा पत्र किसने लीक किया.' उन्होंने मौजूदा पार्टी नेतृत्व की आलोचना करते हुए कहा, 'आप मेरा पत्र लीक करने के दोषियों को नहीं ढूंढ रहे हैं, उल्टा मुझ पर अपनी ताकत दिखा रहे हैं.'
यह भी पढ़ें: शादी के बाद डॉक्टर बनने का सपना पूरा नहीं कर पाई थीं तेलंगाना की सरिता, अब बेटी के साथ दी नीट परीक्षा
बीआरएस का बीजेपी में बिलय की कोशिश: के. कविता
कविता ने यह भी दावा किया कि केसीआर के नाम पर लोग उनके पास गलत जानकारी लेकर आए. उन्होंने कहा, 'लोग केसीआर के मैसेंजर बनकर मेरे पास आए और गलत जानकारी दी इससे मैं बेहद आहत हूं.' बीआरएस-बीजेपी के संभावित विलय के मुद्दे पर के. कविता ने स्पष्ट कहा, 'मुझे लगता है कि बीआरएस को बीजेपी को दे दिया जाएगा. यह प्रस्ताव मेरे पास तब आया जब मैं जेल में थी. मैंने तब भी इसका विरोध किया था और अब भी इसका विरोध करती हूं.'
उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और बीआरएस के मर्जर के प्रयास अब भी जारी हैं. के. कविता ने कहा, 'चंद्रबाबू (टीडीपी प्रमुख) के जरिए वे आना चाहते हैं. मैंने उनसे साफ कहा- बीआरएस का बीजेपी में विलय नहीं होना चाहिए.' कविता ने चेतावनी दी कि इस तरह के कदम से पार्टी के लाखों कार्यकर्ता प्रभावित होंगे और कहा, 'मैं एक साल के लिए जेल जाने को तैयार हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगी.' उन्होंने पार्टी के अंदरूनी लोगों पर हाल के चुनावों में उनकी संभावनाओं को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाने से भी परहेज नहीं किया. उन्होंने पूछा, 'बीआरएस अब इतनी कमजोर क्यों है? कौन सी पार्टी के जासूस बीआरएस में मौजूद हैं? क्या बीजेपी के हैं?'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










